Ram Mandir के पुजारी को कितनी मिलती है सैलरी? जानें- पंडित से लेकर सहयोगियों का वेतन…

डेस्क : देशवासियों को इस बार नया साल के पहले महीने में खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इस दिन देश के कोने-कोने से लोग अयोध्या पहुंचेंगे। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

मंदिर (Ram Mandir) की भव्यता देखने लायक है। रामलाल की पूजा और सेवा के लिए पुजारियों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति और वेतन तय कर दिया गया है। सभी चयनित पुजारियों को पहले 6 महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी की तरह व्यवस्थाएं और वेतन दिया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की मंशा है कि मंदिर व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए सम्मानजनक पारिश्रमिक मिले। जिसे उन्हें लोगों को बताने में संकोच नहीं करना चाहिए।

मंदिर ट्रस्ट पूजा व्यवस्था में लगे पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन की भी समीक्षा और संशोधन कर रहा है। ऐसे में मंदिर के तेजी से हो रहे निर्माण और दर्शन के लिए लाखों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस साल मंदिर ट्रस्ट ने एक बार पुजारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

अब पुजारियों का वेतन सरकारी कर्मचारियों के बराबर कर दिया गया। उन्हें भी सरकारी और कंपनी कर्मचारियों की तरह छुट्टियाँ और अन्य सुविधाएँ मिलने लगीं। वेतन में बढ़ोतरी करते हुए मुख्य पुजारी का वेतन 35 हजार रुपये, सहायक पुजारियों का वेतन 33-33 हजार रुपये और भंडारी एवं कोठारी का मासिक वेतन 24 हजार रुपये कर दिया गया है।

हाल ही में 19 हजार रुपये मासिक वेतन पर एक नये स्टोरकीपर की नियुक्ति की गयी है। अब मंदिर की पूजा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के वेतन से भी राशि काटी जाने लगी है। सालाना वेतन भी बढ़ाया जा रहा है।