क्या Taj Mahal बनने के बाद शाहजहां ने कटवाए थे मजदूरों के हाथ? जान लीजिए पूरा इतिहास…

Taj Mahal Unknown Facts : दुनिया के 7 अजूबों में एक ताजमहल का भी नाम शामिल है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। ताजमहल को 1632 में शाहजहां ने अपनी पसंदीदा बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। सभी लोग देश-विदेश से इस खूबसूरत मकबरे को देखने आते हैं। ताजमहल को लेकर कई कहानियां भी मशहूर है।

ताजमहल को लेकर गई किस्सा प्रचलित हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि जब हम किसी बात को कई बार सुन लेते हैं तो हमें वही सच लगने लगता है। ताजमहल को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। इसको लेकर कुछ ऐसी बातें कही जाती है जो महज एक अफवाह है इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इन अफवाहों का असली सच बताने जा रहे हैं।

ताजमहल ( Taj Mahal) बनाने वाले कारीगरों का शाहजहां ने कटवा दिया था हाथ?

यह बात आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा की शाहजहां (ने ताजमहल बनाने वाले लोगों के हाथ कटवा दिए थे। इन बात को हम इतनी बार सुन चुके हैं कि हमें लगता है कि ऐसा सच में हुआ है। मगर बता दें कि यह महज एक अफवाह है। इतिहासकारों की माने तो शाहजहां ने उन कारीगरों के हाथ नहीं कटवाए थे । बल्कि उन्हें आजीवन पगार देकर काम ना करने का वादा लिया था।

शाहजहां (Shah Jahan) एक काला और एक सफेद ताजमहल बनवाना चाहता था जिसे वह एक पुल के जरिए जोड़ना चाहता था।

इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है। यह महज एक अफवाह है। इतिहास के पन्नों में ना किसी काले ताजमहल का जिक्र है और ना ही किसी पुल के बारे में ही कुछ जानकारी है।

हर घंटे में बदलता रहता है ताजमहल (Taj Mahal) का रंग

आपने यह बात भी सुनी होगी कि ताजमहल का रंग हर घंटे बदलता रहता है। मगर यह बात पूरी तरह से एक गलत है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। जब सूरज की किरणें ताजमहल पर पड़ती है तो इसका रंग बदला हुआ लगता है।

ताजमहल एक शिव मंदिर है जिसे एक राजपूत राजा ने बनाया था।

आपने कभी ना कभी यह किस्सा भी सुना ही होगा कि ताजमहल एक शिव मंदिर था। और इसे किसी राजपूत राजा के द्वारा बनवाया गया था। मगर इतिहास के पन्नों में ऐसी किसी भी घटना का उल्लेख नहीं है। ताजमहल में शिव मंदिर होने का एक भी सबूत नहीं मिला है।

19वीं सदी में यमुना नदी में डूब गया था ताजमहल

यह बात भी बिल्कुल गलत है। ताजमहल का यमुना नदी में डूबने का कोई सबूत नहीं मिल पाया है। यह बातें महज एक अफवाह है और कुछ नहीं।