Thursday, July 25, 2024
National News

CID फेम दिनेश फड्निस का हुआ निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

Dinesh Phadnis : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीआईडी को देखने वालों की देश में कमी नहीं है। लोग इस धारावाहिक में अभिनय करने वाले हर एक कलाकार को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच सीआईडी से एक शोक की खबर सामने आ रही है। दरअसल सीआईडी में स्पेक्टर फ्रेडरिस्क जिनका असली नाम दिनेश फडनिस (Dinesh Phadnis) है, उनका निधन हो गया है। यह खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक का लहर है। दिनेश फडनिस के निधन की पुष्टि उनके मित्र दयानंद शेट्टी द्वारा किया गया है।

दिनेश फडनिस (Dinesh Phadnis) के लिए बताया जा रहा है कि बीते 30 तारीख को दिल का दौरा पड़ने की वजह से कांदिवली के एक अस्पताल में एडमिट हुए थे। इसके बाद उनके प्रशंसक उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन अब निधन की खबर आते ही लोगों में मातम छा गया है। सीआईडी फेम दिनेश फंडिस ने कांदिवली के तूंगा अस्पताल में अंतिम सांस ली है। जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे तक अंतिम संस्कार होगा।

दिनेश फंडनीस ने सीआईडी में शुरू से ही काम किया। सभी एपिसोड में इनका मजाकिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इनकी और एसीपी प्रद्युमन के बीच का संवाद लोगों के बीच हमेशा रहेगा। संवाद के दौरान देखा जाता था ही किसी भी सीरियस मोमेंट में दिनेश अपने मजाकिया अंदाज से लोग को मनोरंजित करते थे। इनका अचानक से चले जाना टीवी इंडस्ट्री समेत उनके प्रशंसाको में दुख का माहौल है

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।