बेगुसराय: शादी समारोह में सिरफिरे ने हथियार के साथ की मारपीट, तमंचे पर डिस्को का Video Viral..

डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन तमंचे पर डिस्को करते युवकों का वीडियो वायरल होते रहता है। इसी से जुड़ा एक और ताजा मामला बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र से आया है। जहां एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चेरिया बरियारपुर सदर पंचायत के नवटोलिया में शादी में हथियार लहराने वाले गांव के ही शोहदे बताए जा रहे हैं। जो शादी में व्यवधान पैदा करने की नियत से दुल्हन को जख्मी कर दिया। इसके साथ ही रिश्तेदारों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया।

वही, इस पूरे मामले को लेकर लड़की के मामा ने चेरिया बरियारपुर थाने में युवकों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाओं के समूह के पास ही युवक हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, thebegusarai.in इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही, इस संबंध में गढपुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर वार्ड 15 निवासी रामविलास महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो ने चेरिया बरियारपुर थाने में आवेदन दिया है।

आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि बीते 13 मार्च (सोमवार) को चेरिया बरियारपुर पंचायत के नवटोलिया वार्ड संख्या 9 निवासी बहनोई विनोद महतो की पुत्री निशा कुमारी की शादी में शामिल होने आए थे। इसी दरमियान शादी की रात करीब 10 बजे नाच-गाने के दौरान राकी पासवान, गांधी पासवान, सौरभ पासवान, साहिल पासवान महिलाओं के समूह में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा।

वही जो महिलाओं ने इसका विरोध किया तो लफंगे द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई। मारपीट में दुल्हन निशा कुमारी जख्मी हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चकती भी लेकर फरार हो गया। इसके साथ शादी समारोह में व्यवधान उत्पन्न करने और दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में पिस्तौल लहराते हुए सबको जान से मारने की धमकी दी।