Vastu Tips for Pipal: घर में पीपल के पेड़ का उगना माना जाता है अशुभ, घर में उग जाए पीपल का पेड़ तो करे यह जरूरी उपाय, आर्थिक संकट होगा दूर घर में पीपल का पेड़ उगना माना जाता है अशुभ। अगर घर में उग जाए पीपल के पेड़ तो करें यह जरूरी उपाय। आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति।
आपने कई बार ऐसा देखा होगा कि घर के किसी कोने में पीपल का पेड़ उग आता है। अगर यह घर के किसी कोने में उग जाए तो यह घर की मजबूती पर भी असर डाल सकता है। पीपल एक ऐसा पेड़ है जिसकी जड़ें काफी मजबूत होती हैं इसे जितनी जगह मिलती है वह उतना फैलता जाता है और घर की दीवारों को कमजोर कर सकता है।
मगर इससे उखाड़ कर फेंकना भी शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि भारत जैसे देश में पीपल की पूजा की जाती है। इसीलिए इसे उखाड़ कर फेंकना अशुभ माना जाता है। अगर हम इसे हाथ से उतारकर नहीं फेंक सकते हैं तो इसे कैसे निकाला जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसका उपाय बताने जा रहे हैं।
घर में पीपल उगना माना जाता है अशुभ
ज्योतिष एक्सपर्ट राधाकांत वत्स के मुताबिक घर में पीपल का पेड़ उगना काशी अशुभ संकेत है। पीपल के पेड़ में देवी देवताओं का वास होता है। मगर यदि यह घर के किसी कोने में उग जाए तो इससे पितृ दोष होने की संभावना है। डॉक्टर वत्स के अनुसार घर में पीपल के उगने से अशांति फैलती है। पीपल के पेड़ के उगने से घर में कलह भी होता है। वास्तु के अनुसार पीपल का पेड़ घर के लोगों के स्वभाव पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
बन सकता है असफलता का कारण
डॉक्टर वत्स की माने तो घर में बार-बार पीपल के पेड़ का उगना घर में वाद-विवाद,अशांति और कलह पैदा कर सकता है। घर में बार-बार पीपल के पेड़ के उगने का यह संकेत है कि आपसे पितृ काफी नाराज है। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन की परेशानियां बढ़ती जाती है। घर में पीपल के पेड़ के उगने का मतलब ग्रह आपसे क्रोधित है। जिसके फलस्वरूप आप की दिशा और दशा खराब हो सकती है। जिस वजह से आप गलत फैसले लेते हैं। परिणामस्वरूप घर की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं आप के बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
पीपल के पेड़ को हाथ से बिल्कुल ना उखाड़े
अगर आपके घर में पीपल का पेड़ उग जाए तो उसे हाथ से बिल्कुल भी ना उखाड़े। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। क्योंकि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। पीपल के पेड़ को घर से उखाड़ के फेंकने का मतलब है भगवान विष्णु को घर से निकालना। इसीलिए भूल कर भी पीपल के पेड़ को हाथ से उखाड़ कर ना फेके।
करें यह उपाय
अगर आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग गया है तो उसे हाथ से ना उखाड़े। इसके विपरीत लगातार 45 दिनों तक उस पेड़ की पूजा करें। इस पीपल के पेड़ पर दूध चढ़ाएं और इसके बाद उस पेड़ को किसी पंडित से उखड़वाकर कर किसी दुसरे स्थान पर लगा दे। जैसे-जैसे यह पेड़ बढ़ेगा आपकी सुख-समृद्धि भी बढ़ती जाएगी। अगर पंडित ना मिल सके तो किसी कुंवारी कन्या से आप इस पीपल के पेड़ की पूजा करवा सकते हैं और इसे किसी अन्य स्थान पर लगवा सकते हैं। इससे आप दोषमुक्त हो जाएंगे साथ ही साथ पीपल के पेड़ के बढ़ने से आपके घर की तरक्की भी होगी।