Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाएं ये चमत्कारी पौधा, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी! जानें-

Vastu Tips : कई लोग ऐसे होते है जिन्हें अपने घर में या गार्डन में पेड़ पौधे लगाने का बहुत शौक होता है। लेकिन सबसे खास इनमे अपराजिता का पौधा माना जाता है, जो घर के लिए बेहद शुभ है। इसे लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है। इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर इसे सही दिशा में लगाया जाये तो आपको कई सारे लाभ होते है। आइये जानते है कि अपराजिता के पौधे को कौनसी दिशा में लगाना शुभ है और इससे क्या लाभ मिलते है?

दूर होगी आर्थिक तंगी

अगर कोई व्यक्ति अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाता है तो उसके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है। उसके घर में पैसों की आवक बढ़ जाती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार घर में अपराजिता का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त भी होती है।

दूर होगी करियर की समस्या

अगर आपको भी करियर से जुड़ी कोई समस्या है या आपका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है तो घर में अपराजिता का पौधा लगाना चाहिए। इससे आपकी शारीरिक समस्याएं भी समाप्त हो जाएगी।

शनि दोष से मुक्ति

अगर आप अपराजिता का पौधा घर में लगाते है तो आपको शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी। इससे शनिदेव की बुरी दृष्टि से भी बचा जा सकता है। साथ ही साथ आपके घर में पैसों की कमी नहीं होगी और धन की आवक बढ़ेगी।

किस जगह लगाएं अपराजिता का पौधा

वास्तु के अनुसार अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ लगाना चाहिए। आप चाहे तो इसे घर के किसी कोने में भी लगा सकते है। लेकिन अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी और शुभ दिशा उत्तर-पूर्व ही मानी गई है।