कार्तिक मास प्रारंभ, जानें कब है? धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार..

न्यूज डेस्क: हिंदू कैलेंडर का नया महीना कार्तिक शुरू हो गया है। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। कार्तिक स्नान भी आज से शुरू हो गया है। इस माह में गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, प्रसिद्ध छठ पूजा, रमा एकादशी, देवोत्थान एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार कार्तिक महीने में मनाए जाते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानेंगे कि ये प्रमुख व्रत और पर्व किस दिन और किस तिथि मनाए जाएंगे।

क्या है कार्तिक मास का महत्व? शास्त्र के अनुसार, इस माह में भगवान श्री हरि जल में निवास करते हैं। कार्तिक मास में गंगा स्नान, दान, हवन और यज्ञ करने से पापों का नाश होता है। इन दिनों पूजा-पाठ करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास में व्रत करने से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस महीने में की गई पूजा से सूर्यलोक की प्राप्ति होती है। माना जाता है की कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

कार्तिक मास 2021 व्रत और पर्व:

  • 24 अक्टूबर: दिन: रविवार: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
  • 01 नवंबर: दिन: सोमवार: रमा एकादशी
  • 02 नवंबर: दिन: मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष
  • 03 नवंबर: दिन: बुधवार: नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि
  • 04 नवंबर: दिन: गुरुवार: दीपावली
  • 05 नवंबर: दिन: शुक्रवार: गोवर्धन पूजा
  • 06 नवंबर: दिन: शनिवार: भाई दूजी
  • 08 नवंबर: दिन: सोमवार: खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी
  • 10 नवंबर: दिन: बुधवार: छठ पूजा
  • 14 नवंबर: दिन: रविवार: देवोत्थान एकादशी
  • 16 नवंबर: दिन: मंगलवार: भौम प्रदोष
  • 18 नवंबर: दिन: गुरुवार: कार्तिक पूर्णिमा

व्रत और त्योहारों की दृष्टि से कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इसमें अखंड सौभाग्य का व्रज करवा चौथ आने वाला है, जो 24 अक्टूबर को है। इसके बाद से देशभर में दिवाली का जश्न शुरू हो जाएगा। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लोग आभूषण, वाहन, मकान आदि खरीदते हैं। इसके बाद आता है दिवाली का त्योहार, जिसमें मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की भी पूजा की जाती है। इस साल धनतेरस 02 नवंबर और दिवाली 04 नवंबर को है।