CM नीतीश का बड़ा ऐलानः सरकारी कर्मियों को मिलेगा 15 दिनों की छुट्टी, जानें क्या है कारण?

न्यूज डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में यह एलान किया है कि पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में विपश्यना योग के लिए अब सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को 15 दिनों का अवकाश मिलेगा। 3 जुलाई, 2018 से ही विपश्यना सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहा पर लोगों के रहने, खाने-पीने और प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गयी है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 3 जुलाई 2018 से बुद्ध स्मृति पार्क में विपश्यना केंद्र का संचालन हो रहा है। इस बीच नीतीश ने कहा की हम लोग चाहते हैं कि प्रदेश में जितने भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी है, उन्हें विपश्यना केंद्र जाकर उसका अनुभव लेना चाहिए। दस दिन तक चलने वाले इस कोर्स में अभी तक 1200 लोग हिस्सा ले चुके हैं।

क्या है विपश्यना? विपश्यना ध्यान की सबसे प्राचीन तकनीक है। इसे ढाई हजार साल पहले गौतम बुद्ध ने फिर से खोजा निकाला था। इसका उद्देश्य मानसिक अशुद्धियों का पूर्ण उन्मूलन और पूर्ण मुक्ति के बाद का सुख है। भगवान बुद्ध ने इस साधना से ही बुद्धत्व प्राप्त किया था। अभी वर्तमान में चल रहे इनके केंद्रों में पहले से एडवांस बुकिंग लेनी होती है। जिसके बाद 10 दिन की साधना होती है, जिसमें केंद्र में ही आपको रहना होगा, यहां रहना और खाना पीना बिल्कुल फ्री है।