Saturday, July 27, 2024
Spirituality

Astro Tips : पूजा के समय आखों में आंसू आना शुभ या अशुभ? जानें- क्या देता है संकेत

Astro Tips: आप सभी के घर में पूजा जरूर होती होगी। आप भी अपने घर में पूजा पाठ अवश्य ही करते होंगे। हर कोई पूजा करके भगवान से सफल जीवन की कामना करता है। मगर कई बार ऐसा होता है की पूजा के दौरान हमारी आंखों में आंसू आ जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा के समय आंखों में आंसू आना या फिर उबासी आने का कुछ खास संकेत होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

पूजा के समय आंखों में आंसू आना

पूजा के समय यदि आपकी आंखों में आंसू आते हैं तो समझ लीजिए कि ईश्वर आपको कोई ना कोई संकेत दे रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब ईश्वर आपकी काम कोई मनोकामना पूर्ण करने वाले होते हैं तब आपकी आंखों में आंसू आता है। पूजा के समय आंखों में आंसू आने का यह संकेत है कि भगवान आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण करने वाले हैं। वहीं पूजा के समय आंखों में आंसू आने का मतलब यह भी होता है कि आपका मन साफ है।

पूजा के समय उबासी आने का क्या है मतलब

यदि भगवान की पूजा के समय आपको बार-बार उबासी आ रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार है। आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल चुकी है। ऐसा होना अच्छा नहीं होता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।