Saturday, July 27, 2024
Spirituality

Chanakya Niti : ऐसी स्त्रियों से हमेशा बनाकर रखें दूरी, वरना जिंदगी भर झेलना पड़ेगा घोर अपमान

Chanakya Niti: चाणक्य (Chanakya) बड़े ज्ञानी माने जाते हैं। राजनीतिक ज्ञान के साथ-साथ चाणक्य ने दैनिक जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं जो आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में स्त्री पुरुष के संबंध में भी कई बातें बताई गई है। चाणक्य के अनुसार पुरुषों को इन पांच लक्षणों वाली स्त्रियों से दूर रहना चाहिए। वरना उन्हें बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता। तो चलिए जानते हैं क्या है यह 4 गुण।

दुष्ट स्वभाव की स्त्री

चाणक्य के अनुसार दुष्ट स्वभाव की स्त्री से पुरुषों को हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री अपने हित के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

संस्कारहीन स्त्री से रहे दूर

स्त्री अपने अच्छे संस्कारों से किसी भी घर को स्वर्ग बन सकती है। वहीं यदि स्त्री संस्कारहीन हो तो उस घर को नर्क बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। संस्कारी स्त्री की वजह से पुरुषों को हमेशा बदनामी झेलनी पड़ती है। इसलिए ऐसी स्त्री से दूर रहना चाहिए।

लालची स्त्री से बनाएं दूरी

शास्त्रों के अनुसार लालची स्त्री से भी पुरुषों को दूरी बनानी चाहिए। लालची स्त्री को पुरुषों के प्यार की जरूरत नहीं होती बल्कि उन्हें बस अपना मतलब पूरा करना होता है। ऐसी स्त्रियों का जब मतलब पूरा हो जाता है तो वह पुरूषों को छोड़कर चली जाती है।

चरित्रहीन स्त्री को ना आने दे घर

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार चरित्रहीन स्त्रियों से भी पुरुषों को दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि ऐसी स्त्री कितनी भी खूबसूरत क्यों ना हो वह जिस घर में रहती है उस घर की बदनामी होनी निश्चित है। उस घर के पुरुष कभी सिर उठाकर समाज में जी नहीं पाते हैं। जिस वजह से उन्हें अंदर ही अंदर घुटन महसूस होता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।