Rashifal : कन्या-मिथुन इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी धन वर्षा! जाने कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से कृतिका नक्षत्र बन रहा है। जो मिथुन और कन्या सहित इन पांच राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। मिथुन-कन्या सहित पांच राशि वालों की आज पैसों से जुड़ी सारी योजनाएं सफल होगी, धन में भी वृद्धि होगी। आज ब्रह्म योग भी बन रहा है। जिसके प्रभाव से आज मिथुन-कन्या सहित इन पांच राशि वालों के करियर में जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपके धन से जुड़ी सारी योजनाएं सफल होगी। आज आपकी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। आज बेहतर होगा कि आप अपने काम में ध्यान लगाए और दूसरों की बातों में आकर अपना समय न व्यर्थ करें। आज खुद पर ध्यान रखना अति आवश्यक है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको अपने काम को जल्दी खत्म करना पड़ेगा। ताकि आप अपने नए कामों में हाथ लगा सके। आज सब शाम तक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज प्रोफेशनल मामलों में सावधानी बरते, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज निवेश से संबंधित कोई भी रिस्क ना ले।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपको शाम तक कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाए, इधर-उधर ध्यान न भटकाए। बिजनेसमैन लोग आज अपनी धंधे को आगे बढ़ाने के लिए नई तकनीक अपना सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शाम का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होगी। आज का आपका दिन काफी स्पेशल रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। आज कोई रिस्क वाले काम ना उठाएं। आज परिवार में सभी का साथ आपको मिलेगा। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से बहस हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन खुशी में मिलेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज दिल में कोई बात ना रखें, जो है वह अपने परिवार को बताएं। आज आपके दिमाग में कोई आईडिया आ रहा है तो उसे इंप्लीमेंट करें। इससे आपको फायदा होगा। आज जिन लोगों से गिले शिकवे हैं वह दूर होंगे। आज आपको अपने दोस्तों से फायदा हो सकता है। घर वालों से भी आज किसी कारण बहस हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आप जो भी काम दिमाग और आत्मविश्वास से करेंगे, उसमें आप सफल होंगे और आपको फायदा भी होगा। आज आपको खुशी का अनुभव होगा। आज आपकी पुरानी टेंशन खत्म होगी। आज आप दूसरों की मदद करने में अपना समय बिताएंगे। आज शाम का समय आप धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज ऑफिस में सभी आपके कार्य से खुश होंगे। आज बिजनेस में लेनदेन ना करें, अन्यथा पैसों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अपने हेल्थ पर ध्यान रखें। आज आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपका थोड़ा खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों को आज शाम तक जबरदस्त मुनाफे होंगे। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो काम में आपके मदद करेंगे। आज निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। आज जो भी कार्य करें उसे सावधानी से करें।