Friday, July 26, 2024
Rashifal

Rashifal: आज मिथुन, कन्या और तुला सहित इन राशियों पर बरसेगी मां सरस्वती का आशीर्वाद, पढ़िए अपना राशिफल

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज बसंत पंचमी के दिन मिथुन कन्या और तुला राशि की जातकों का दिन लाभकारी रहेगा। चंद्रमा के मेष राशि में प्रस्थान से आज गुरु और चंद्रमा के बीच में युति संबंध बनेगा. इससे गज केसरी योग का निर्माण भी होगा। आईए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन आज कैसा रहेगा अन्य राशियों का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप अपने बुद्धि और कुशलता से नए अवसर पाएंगे। व्यापारियों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपको अपने खर्चे पर काबू रखना पड़ेगा। लव लाइफ में आज आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। नहीं तो कहा सुनी हो सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको भावुक को होकर फैसला लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है हालांकि आपके बीच में तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज आप अपने बच्चों के शिक्षा की चीजों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज बिजनेस में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। अचानक धन प्राप्त होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज बिजनेस में पैसे की लेनदेन सावधानी से करें। आज आपका लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो जाएगा। आज आप अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी करेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। आज आपके बच्चे कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे परिवार का नाम रोशन होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार की शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। जो लोग विदेश के साथ व्यापार करते हैं, आज उनको लाभ होने की संभावना बन रही है। आज आप जो भी कार्य मेहनत और आत्मविश्वास से करेंगे उसमें सफल होंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार में आपको जरूर से अधिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है आज उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं। जिसमें आपको आगे चलकर सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज पारिवारिक जीवन का सुख मिलेगा। आज घर से बाहर निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले। आज आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की लेनदेन में आज सावधानी बरते, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अचानक धन लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान रहेगा। अगर आप किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो मां सरस्वती के आशीर्वाद से भविष्य में आप इसमें सफलता पाएंगे। आज धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा और अपना पूरा दिन आज धार्मिक गतिविधियों में बिताएंगे। आज जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। आज आप बेहद खुश रहेंगे।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.