Friday, July 26, 2024
Rashifal

Rashifal : आज हस्त नक्षत्र में बजरंगबली मेष-कन्या सहित इन 4 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, जानें- बाकी राशियों का हाल….

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज मंगलवार के दिन मेष कन्या सहित इन चार राशियों पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी। आज हस्त नक्षत्र भी बन रहा है। जिससे इन राशियों के धन में वृद्धि होगी और जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें कारोबार में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप हमेशा की तरह अपनी दिनचर्या पूरी करेंगे। आज आपके ऑफिस में कोई कठिन कार्य मिल सकता है। हालांकि आप इस काम को अच्छे से निपट लेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं आज उन्हें थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। इससे आगे अच्छे परिणाम उन्हें प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके साथ कुछ अच्छी चीज होगी तो कुछ कठिनाइयां भी आएंगे। हालांकि आज आप हर चीजों को अच्छे से संभाल पाने में सक्षम रहेंगे। व्यापारी लोगो को आज किसी और के साथ साझेदारी करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए। आज वृषभ राशि वालों के लिए निवेश करने का अच्छा दिन है। आज आपका दिन हंसी-खुशी भी व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini

वृषभ राशि वालों का आज का दिन काफी अच्छा रहना वाला हैं। आज आप जो भी प्लान करेंगे वह पूरा कर पाएंगे। ऑफिस में भी आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका काम का बोझ कम होगा। विद्यार्थियों को आज जमकर पढ़ाई करनी चाहिए तभी जाकर आपको आगे सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अपने कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)

आप कर्क राशि वालों को आज आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अन्यथा ऑफिस में आपका किसी से बात विवाद हो सकता है। आज आपको समाज में प्राण प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। लोग आपके बारे में अच्छी बातें करेंगे और अच्छी धरना भी बनाएंगे। विद्यार्थियों को आज मां सरस्वती का ध्यान करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज दैनिक दिनचर्या सामान्य रहेगा। आज आप हमेशा की तरह अपने काम करेंगे। आज आपको दोपहर के बाद काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन में सुख और शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी संबंध मजबूत होगा। आज आपको अपने सहयोगियों से काम में सहायता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपके ऑफिस में अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन कठिन रहेगा। व्यापार में ज्यादा मुनाफा नहीं होगा। आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही किसी चीज में सफलता मिलेगी। आज आपका जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा। आज लेनदेन करने से बचे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आज आप जो भी चाहेंगे वह आपको मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है। उन्हें आज नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आज आपके द्वारा किए गए सारे प्रयास सफल होंगे। आज आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थियों को आज उनसे प्रतियोगिता के परिणाम मिल सकते हैं। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी कार्य मेहनत और लगन से करेंगे। उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को भी आज ऑफिस में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। आज सभी आपकी बातों में हामी भरेंगे और आपको अच्छा समझेंगे। आज शाम का समय आप धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.