Saturday, July 27, 2024
Rashifal

Rashifal : आज वृश्चिक-मकर सहित इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, जानें- अन्य राशियों का कैसा रहेगा दिन…..

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्रवार के दिन वृश्चिक और मकर राशि समेत इन पांच राशियों को धन का लाभ होगा। आज मां लक्ष्मी की कृपा इन राशियों पर बरसेगी। आज रवि योग भी बन रहा है। जिससे इन राशियों को अपने कार्य में सफलता और लाभ प्राप्त होगा। आज इन राशियों को धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको भाग दौड़ करना पड़ सकता है। आज आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपका संसार के प्रति दृष्टिकोण बदल सकता है। आज जो भी कार्य करें सावधानी से करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आपको धन का लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन धन के मामले में आपके लिए अच्छा है। आज व्यापारियों को नए सहयोगी मिलेंगे। जिनसे उनके कारोबार में प्रगति होगी। आज किस्मत का आपके साथ मिलेगा। आज आपके पैसों से जुड़ी योजनाएं सफल होगी।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों का आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज आप काम के सिलसिले में भाग दौड़ कर सकते हैं। आज आपकी पत्नी की स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। आज आपके घर में मेहमान भी आ सकते हैं। आज आपका जरूरत से ज्यादा धन खर्च भी हो सकता है। आज आपको करियर से जुड़े फैसले को सावधानी पूर्वक लेना होगा। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज उनके भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपकी आज आप कुछ गैर जरूरी खर्च कर सकते हैं। आज संतान से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज आपके परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। जिससे आप काफी खुश होंगे। आज आपके धन और मान सम्मान दोनों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज इनका भाग्य इनका साथ देगा। आज आपकी मधुर वाणी से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपकी सारी योजनाएं सफल होगी। आज आप अपनी जिम्मेदारियां को अच्छे से निभाएंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको अवश्य सफलता मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपकी धन से जुड़ी सारी योजनाएं सफल होगी। आज नौकरी पैसा लोगों को अपने क्षेत्र में सावधानी से कार्य करना चाहिए। किसी से बहस करने से बचना चाहिए। अन्यथा आपको ही हानि हो सकती है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिक जिम्मेदारी निभाने को मिल सकती है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन आपका खुशी में बीतेगा। आज आपके सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। आज आपके बिखरे हुए काम किसी निकट के मित्र के सहयोग और सलाह से बन सकते हैं। आज रूपए पैसे के मामले में भी आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे। आज आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली है। आज आपको सुख समृद्धि का लाभ मिलेगा। आज आपको अपने कार्य को सुधारने का मौका मिलेगा। आज आपकी सारी योजनाएं सफल होगी। आज किसी के सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आज आप बाहर जाकर मौज मस्ती करेंगे आज अपनी शौकिया चीजों पर पैसे खर्च करेंगे।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.