Rashifal: एकादशी पर मिथुन-कन्या सहित इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे भाग्य के द्वार

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 19 अप्रैल शुक्रवार के दिन एकादशी है। एकादशी के साथ आज वृद्धि योग और रवि योग भी बन रहा हैं। इन योग के बनने से आज मिथुन, तुला सहित कई राशियों का दिन काफी फलदायक रहेगा। आज कन्या राशि के लोगो को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, धनु राशि के जातकों का आज रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा । आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को आज ऑफिस में परेशानी हो सकती है। आज आपको शांति और संयम से काम लेना होगा। आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। आज कुछ खास कामों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालें लोगों का आज कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा। आज आपको अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके सोचने के तरीके में बदलाव आ सकता है। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। साथ ही आज संतान से सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। आज आपके आय और धन में वृद्धि के लिए शुभ दिन है।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में अचानक धन लाभ मिलेगा। आज आपको अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आज आपका रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। आज आपको कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आज आप अच्छी और मीठी वाणी बोलकर अपना काम पूरा कर लेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालें लोगों को आज आपने मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आप सफल होगें। आज आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका दिन सुखद और अच्छा बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रह सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों का आज आत्मविश्वास बढा रहेगा। आज आप जोश और उत्साह के साथ काम पर फोकस बनाए रखेंगे। आज आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। आज आपकी सलाह और सुझाव का भी लोग सम्मान करेंगे। आज आप किसी अच्छी खबर का इंतजार कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए आज आपका दिन सामान्य है। आज आपका पार्टनर भी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले लोगों को आज अपने परिवार से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा। आज आपके घर परिवार में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। आज आपके परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करेंगे। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्र में कुछ नया करने के मौके मिल सकते हैं। आज आपको अपने पैसों और परिवार की स्थिति पर ध्यान देना होगा।