Petrol-Diesel Rate : इन राज्यों में गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, खरीदने से पहले जानिए- नया रेट..

Petrol-Diesel Rate : आज 19 अप्रैल शुक्रवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के पांचवे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 83.65 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 87.44 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, पंजाब जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज उत्तर प्रदेश, बिहार ,राजस्थान, झारखंड केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढोतरी दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 92.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.18 रुपए
  • डीजल- 92.04 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.65 रुपए
  • डीजल- 87.76 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.83 रुपए
  • डीजल- 87.96 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.58 रुपए
  • डीजल- 89.16 रुपए