Monday, July 8, 2024
Rashifal

Rashifal  : वृषभ, सिंह राशि वालों पर आज बरसेगी सूर्य की कृपा, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल …

13 October 2023 Rashifal : आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा का संचार कन्या राशि में होगा। जिसे कई शुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आज चंद्रमा और बुध मिलकर युति धन योग बना रहे हैं। इससे भी कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आज का दिन वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। आईए जानते हैं आज का आपका राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों पर आज विशेष रूप से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। मेष राशि वाले आज किसी वरिष्ठ और बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं। जिनसे मिलकर आपको अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। अगर आज आप कोई काम करते हैं तो उसमें आप जरुर सफल होंगे। अगर कोई लंबे समय से दिमाग चल रहा है तो आज उसकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। व्यावसायिक लोग जो किसी डिल को प्राप्त करना चाहते थे। आज वे अपने प्रतिद्वंदियों को मात देकर उसे पाने में सफल होंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होने की संभावना है। जिससे आपको आपके करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी का प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि वाले जो सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। जो लोग आपके प्रति गलत नजरिया रखते हैं। आज उनके नजरिए में बदलाव देखने को मिलेगा। आज मिथुन राशि वालों को नए मित्र बनने की संभावना है। मिथुन राशि वाले अगर आज पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज इस कार्य को टाल दे, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पुराने निवेश से भी पैसा निकालने की आज ना सोचे।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि वालों का लंबे समय अटका हुआ कार्य आज पूरा होगा। कर्क राशि वालों को आज उनके बड़ो का सहयोग प्राप्त होगा। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है। उन लोगों के रिश्ते फिक्स हो सकते हैं। आज आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। बच्चों से आज आपको खुशी और सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि वाले अगर आज के दिन कोई मकान या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह कार्य आज आप जरूर करें। इसमें आपको सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहद ही अनुकूल और लाभकारी है। आज का कर्क राशि वालों को उनके संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापारियों को आज उनके काम में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले अगर आज अपने व्यापार में नई योजना लागू करने की सोच रहे हैं तो आज उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी योजनाओं से आपके सहयोगियों को तकलीफ भी हो सकती है। आज आपके माता-पिता का बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग आज वाद विवाद करने से बचे। कन्या राशि वालों की लव लाइफ आज अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। परिवार की समस्याओं से आज आप परेशान रह सकते हैं। जिस वजह से आपको मानसिक तनाव भी झेलना पड़ेगा। आज तुला राशि वालों की सेहत भी बिगड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। इस वजह से आज वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वाले आज आप अपने कार्य क्षेत्र में संभल कर कार्य करें। जो भी निर्णय आज सोच विचार कर ले। उलझन के साथ कोई कार्य आगे ना बढ़ाएं। वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर प्राप्त होगा।