Saturday, July 27, 2024
Rashifal

Rashifal: आज मिथुन-वृश्चिक सहित इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 13 अप्रैल शनिवार के दिन चंद्रमा मेष राशि में प्रस्थान करेंगे। आज चंद्रमा मेष राशि के साथ मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज धन योग भी बन रहा है। ग्रहों की गणना के अनुसार आज बुध भी उदित होगा। बुध के उदित होने का फायदा आज मिथुन, कन्या और वृश्चिक समेत कुछ अन्य राशियों को मिलेगा। आज चंद्रमा गुरु के साथ बेहद ही मजबूत स्थिति बना रहे हैं। जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ पूरा होगा। आज आप अपने इस काम को पूरा करने में समय लगाएंगे। आज आपको को अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं आज उनका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन वृषभ राशि के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप आपका मन सामाजिक गतिविधियों में लगा रहेगा। आज आपको आपके सामाजिक कार्य की वजह से समाज में मान सम्मान मिलेगा। अगर आज आप संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो सारे कागजात को अच्छे से जांच परख ले, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई भी फैसला सोच समझ कर ले उसमें लापरवाही ना बरते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने काम में पूरे दिन लीन रहेंगे। काम के सिलसिले में आज आपको कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपके परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकता है। जिसमें आपको शामिल किया जाएगा। आज आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की उसके समस्या में मदद करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग नौकरी करते हैं आज कार्य क्षेत्र पर उनके सहयोगी उनके कार्य को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप किसी समस्या में फंसे हैं तो अपने माता-पिता को बताएं और उनका सलाह ले। माता-पिता की सलाह आपको समस्या से निकलने में मदद करेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ-साथ अपने मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आप अपने कार्य आसानी से कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन सिंह राशिवालों के लिए व्यस्त रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज का दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लिए सलाह है कि आज अल्सय में अपना दिन व्यतीत ना करें। जो लोग सरकारी परीक्षा की तैयारी करते हैं आज का दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है उनकी आज शादी तय हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। व्यापारियों को आज उनके कारोबार में जमकर लाभ होगा। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, आज वह अपने सपने को पूरा करने में एक कदम आगे बढ़ाएंगे। जो लोग नौकरी करते हैं आज उन्हें प्रमोशन मिलने के आसार बन रहे हैं। आज सलाह है कि किसी से लेनदेन करने से बचे।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.