Friday, July 26, 2024
Lifestyle

शादी न होने की वजह से परेशान हैं तो इस दिन रखें व्रत, चट मंगनी पट ब्याह के बनेंगे संयोग…..

Hariyali Teej : आज के समय में लोगों को कई प्रकार की चिंताएं होती है जिनमें से शादी को लेकर भी लोगों के सामने कई बार परेशानी आती रहती हैं। अगर आप की भी शादी नहीं हो पा रही है और कुंडली नहीं मिल पा रही है या फिर ऐसी ही कोई परेशानी सामने आ रही है तो अब घबराने की कोई बात नहीं है।

अगर आप जल्द ही शादी करना चाहती हैं और आपकी उम्र निकलती जा रही है तो आप अपना मनचाहा साथी पा सकती हैं और आपको केवल इसके लिए एक व्रत करना होगा। हिंदू धर्म में ऐसे कई त्योहार और पर्व आते हैं जिन्हें काफी शुभ माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत आता है। इस व्रत को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती है। अगर कोई कुंवारी कन्या है तो वह अपना मनचाहा साथी या वर पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत कर सकती हैं। हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को है और यह व्रत करके वह भोलेनाथ को प्रसन्न कर अपना मनचाहा वर पा सकती हैं।

कुंवारी कन्या करें यह व्रत

कुंवारी कन्या को हरियाली तीज का व्रत कना चाहिए और इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और अपने पति के लिए लंबी उम्र व मनचाहे वर की कामना करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर कोई विवाहित महिला व्रत करती है तो उसके पति की लंबी आयु होती है। उसके साथ ही कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है और सुखी दांपत्य जीवन जीते है।

हर मनोकामना होगी पूरी

धार्मिक ग्रंथो में ऐसा बताया गया है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने वर के रूप में पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत किया था। इस व्रत को करने के कारण ही माता पर्वती को भोलेनाथ पति के रूप में मिले थे।

इस दिन कोई महिला सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करती है तो उसे भी मनचाहा वर प्राप्त होता है। अगर कोई कुंवारी कन्या है तो उसे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मनचाहे वर के प्रति होगी।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।