Dark Circles : डार्क सर्कल ने उड़ा दी है आंखों की नींद, ये उपाय दिलाएगा आपको इस परेशानी से छुटकारा

Dark Circles: डार्क सर्कल आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। आपने कई लोगों के आंखों के नीचे डार्क सर्कल देखे होंगे। डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें से सबसे मुख्य कारण है नींद की कमी। यदि आप ठीक ढंग से नींद नहीं ले रहे हैं तो आपकी आंखों के नीचे काला धब्बा आ सकता है। यदि आप भी डार्क सर्कल की वजह से परेशान है। तो आज की यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़नी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ उपाय बताएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है यह जरूरी उपाय।

लें अच्छी नींद

डार्क सर्कल बढ़ने का सबसे मुख्य कारण है नींद की कमी। इस वजह से हमें अच्छी नींद लेनी चाहिए। अगर आप सात आठ घंटे सोएंगे तो आपकी आंखों के नीचे का काला धब्बा खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगा। इसीलिए अच्छी नींद लें।

खूब पानी पिए

हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। कभी-कभी कम पानी पीने की वजह से भी हमारे आंखों के नीचे काला धब्बा आ जाता है। इस वजह से पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।

डार्क सर्कल को दूर करने के कुछ असरदार उपाय

डार्क सर्कल को कम करने के लिए खीरा एक असरदार उपाय माना गया है। खीरे के टुकड़े के दो स्लाइस काटकर अपनी आंखों पर 10 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपको डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।

लगाए टमाटर और नींबू का रस

यदि आप डार्क सर्कल को कम करना चाहते हैं तो उसके लिए टमाटर और नींबू का रस लगाना भी लाभकारी साबित होगा। टमाटर और नींबू के रस को मिलाकर अपनी आंखों के निचले हिस्से पर लगाएं। कुछ देर रखने के बाद पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से आपके आंखों के नीचे का डार्क सर्कल कम हो जाएगा।

लगाए बादाम का तेल

डार्क सर्कल को कम करने के लिए बदाम का तेल भी काफी उपयोगी माना गया है। बादाम के तेल में विटामिन E पाया जाता है जो आपकी आंखों के काले घेरे को कम करने के लिए काफी असरदार है।

लगाए गुलाब जल

अगर आपको अपनी आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कम करना है तो आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सोते समय रोज डार्क सर्कल वाले हिस्से में गुलाब जल लगाएं। कुछ दिन तक आप ऐसा करेंगे तो आपको फायदा जरूर दिखाई देगा।