Saturday, July 27, 2024
Lifestyle

Vastu Tips : घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, दूर होगी सभी समस्या….

Vastu Tips : हर किसी का सपना होता है कि वह अपने घर को सजाते हैं। इस वजह से वह प्लांट, शोपिस, तस्वीरें जैसी कई चीजें अपने घर के लिए लेकर आते हैं, लेकिन उन्हें यहां वहां कहीं भी लगा देते हैं, जो कि हमारे दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। हमारे वास्तु शास्त्र के अनुसार तस्वीरों से लेकर फूलदानी कहां रखा जाये।

इन सभी के बारे में बताया गया है, ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और पॉजिटिविटी आए। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहे और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

घर का मध्य भाग : हमारे वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि घर का मध्य भाग हमेशा ही साफ सुथरा रखना चाहिए। उसी के साथ आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मध्य भाग में ज्यादा भारी चीजें ना रखी जाए।

फूलदानी : हम अक्सर घर को सजाने के लिए घर में कई प्रकार के फूलदान लेकर आते हैं, जिसमें आर्टिफिशियल फूल लगाते हैं। लेकिन अगर हो सके तो आप अपने घर में पीले रंगों के फूलों के लिए मिट्टी की फूलदानी का इस्तेमाल करें। उसी के साथ उस फूलदानी को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें ताकि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो।

दर्पण : आज के वक्त में हर कोई अपने कमरे में कई प्रकार के शीशे रखते हैं, लेकिन गलत दिशा में रखा गया दर्पण भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हमारे वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा बताया जाता है कि हमेशा दर्पण को पूर्व से उत्तरी दिशा की ओर रखना चाहिए जिससे आपके घर में धन की वृद्धि होगी। लेकिन आप घर में असली कांच से बनी किसी भी प्रकार की चीज को ना रखें।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: हम अपने लिविंग रूम में टीवी और म्यूजिक सिस्टम जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखते हैं। लेकिन हमारे वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि यह सभी चीजें दक्षिण दिशा में रखना चाहिए ताकि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

फोटो फ्रेम : हमारे वास्तु शास्त्र में तो फोटो फ्रेम कहां लगानी चाहिए? इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। आप चाहें तो अपने कमरे में फैमिली फोटो फ्रेम उत्तर और पूर्व दिशा की ओर रखें, ऐसा करने से आपके परिवार में मेल मिलाप बना रहेगा।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।