बिहार : 12वीं के छात्र-छात्राओं को इस दिन मिलेंगे छात्रवृत्ति राशि, जानें – पूरा प्रोसेस….

डेस्क : बिहार साकार हर साल 12वीं तक के छात्र -छात्राओं को छात्रवृत्ति (Bihar Scholarship) देती है। इस मिलने वाली छात्रवृति में साइकिल, पोशाक सहित कई योजनाओं के तहत राशि भुगतान किया जाता है। ऐसे में राज्यभर के विद्यार्थी इंतजार में हैं।

अब विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 10 अक्टूबर के बाद छात्रवृति की राशि भुगतान किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति कक्षा में 75 फीसदी से अधिक होती है। आइए इससे जुड़ी सभी चीजों को जानते हैं।

बैंक खाते में जाएगी राशि

इसके तहत सभी छात्रों के बैंक खाते में सीधे राशि का भुगतान किया जायेगा। इसे लेकर सभी बच्चों के नाम और पूरी जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। इस संबंध में जिले और ब्लॉकों के शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इन योजनाओं की राशि से वंचित न रहे।

30 सितंबर तक देखी जाएगी अटेंडेंस

इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 30 सितंबर तक बच्चों की उपस्थिति देखी जायेगी। इसमें यह तय किया जायेगा कि किस बच्चे की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। वहीं इससे कम उपस्थिति वाले बच्चे को राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा। इसके आधार पर पात्र विद्यार्थियों की सूची 5 अक्टूबर तक तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर तक सूची पर अपनी अनुमति देने की जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी की होगी।