मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सीजन 15 कुछ खास नहीं रहा है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था।शनिवार को हुए दूसरे डबल हेडर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया।
सीजन में लगातार 8 मैच मैच हारने के बाद RR के खिलाफ टीम जीत का खाता खोलने में सफल रही। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जॉस बटलर की 67 रनों की पारी व आखिरी ओवरों में रविचंद्रन अश्विन की 9 गेंदों पर 21 रनों की तेज तर्रार पारी ने राजस्थान रॉयल्स को 158/6 का सम्मानजनक स्कोर बनाने की मदद की।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर सीजन में जीत का खाता खोला। सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को सीजन की पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
सीजन 15 में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। भारतीय कप्तान के बल्ले से कोई अर्द्धशतकीय पारी इस सीजन नही आई है। अच्छी शुरुवात को बड़ी पारी में बदलने में रोहित नाकामयाब रहे है। उनके जन्मदिन के मौक़े पर फैंस को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद थी,पर रोहित फैंस की उम्मीदों पर खरे न उतरे। रोहित शर्मा 5 गेंदों पर 2 बनाकर आउट हो गए।
रोहित अश्विन की गेंद पर डेरिल मिशेल को अपना कैच थमा बैठे,सस्ते में आउट होकर पवेलियन चल दिए। रोहित के विकेट गिरने बाद उनकी पत्नी रितिका स्टैंड में निराश दिखी,राजस्थान रॉयल्स से खेल अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण ने रितिका को गले लगाकर हमदर्दी जताई। प्रीति के इस भाव -प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है जबकि 9 मैचों में एक जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल की टैली पर आखिरी पायदान पर है।