Aliya Bhatt ही नहीं बल्कि उनसे पहले ये 10 सुंदरियाँ बन चुकी है प्रतिष्ठित कपूर खानदान की बहुएं- सभी रहती है लाइमटाइट से दूर

डेस्क : हाल ही में आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बनी है। Aliya Bhatt इस खानदान की 11वीं बहू है। आज हम कपूर खानदान की पहले की 10 बहुओं के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनमें से कुछ फिल्म अभिनेत्री रही हैं तो कुछ इस ग्लैमर वर्ल्ड से कोसों दूर रही।

रामसरनी मेहरा कपूर – कपूर खानदान के सबसे पहले सदस्य जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, वह थे पृथ्वीराज कपूर। उन्होंने रामसरनी मेहरा कपूर से शादी की थी। जिनका फिल्मों से दूर – दूर तक नाता नहीं था।

कृष्णा मल्होत्रा कपूर- अपने जमाने की टिकट अभिनेता राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा कपूर के साथ साल 1940 में शादी रचाई थी। कृष्णा मल्होत्रा कपूर ने भी अपनी पूरी जिंदगी एक हाउस वाइफ बनकर बिताई।

गीता बाली कपूर और नीला देवी कपूर – अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने साल 1955 में बालीवुड की एक सफल अभिनेत्री के रुप में पहचान रखने वाली गीता बाली कपूर के साथ शादी की थी। उनके गुजर जाने के बाद नीला देवी कपूर के साथ साल 1959 में दूसरी शादी की थी।

बबीता कपूर – एक्टर राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने फिल्म एक्ट्रेस बबीता कपूर के साथ शादी की। बबीता से उनकी मुलाकात एक फिल्म के दौरान ही हुई थी। बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां हैं,करिश्मा कपूर और करीना कपूर जो आज फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है।

नीतू सिंह कपूर – राज कपूर की सबसे छोटी बेटी और बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर फिल्म इंडस्ट्री के काफी जाने-माने और सफल एक्टर के रुप में जाने जाते रहे हैं। उन्होंने नीतू कपूर से शादी की थी। बता दें कि नीतू सिंह कपूर भी अपने जमाने की एक सफल अभिनेत्री रही हैं, जिनका फिल्मी करियर काफ़ी शानदार रहा है।

आरती सभरवाल कपूर – राज कपूर के बेटे राजीव कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर के तौर पर ही आए थे हालांकि, वह ज्यादा सफल नहीं हो सके। साल 2001 में राजीव कपूर ने असल जिंदगी में आर्किटेक आरती सभरवाल के साथ शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद यह शादी टूट गई।

प्रीति कपूर – अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति कपूर से शादी की थी। आदित्य राज कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। वे जल्द ही फिल्मी दुनिया से दूर हो गए।

शीना सिप्पी कपूर – एक्टर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने शीना सिप्पी के साथ शादी रचाई थी। वह आज एक फैमस फोटोग्राफर के रुप में जानी जाती हैं। शीना सिप्पी निर्माता रमेश सिप्पी की बेटी हैं।

लॉर्ना कपूर – शशि कपूर के दूसरे बेटे करण कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम तो रखा, लेकिन उनका फिल्मी करियर सफल नहीं रहा। करण कपूर ने इंग्लिश मॉडल लॉर्ना टार्लिंग के साथ शादी की।

आलिया भट्ट – अब लिस्ट में आखिरी नाम आता है हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की। आलिया आज बालीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। वहीं उनके पति और अभिनेता रणवीर कपूर भी बालीवुड के जाने माने अभिनेता के तौर पर पहचान रखते हैं।