खुला बड़ा राज- लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं Youtuber Arman Malik! फर्जी है दोनों शादियां, जानिए –

Youtuber Arman Malik: सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक सुर्खियों में रहते हैं। अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होने का अनाउंसमेंट कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया साइट्स पर अरमान मलिक (Youtuber Arman Malik) की 15 लाख से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। वे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। लेकिन इस बार उनके साथी विवेक चौधरी ने एक बड़ा खुलासा किया है। विवेक चौधरी ( Vivek Chaudhary) ने अरमान मलिक के बारे में जो कहा उसे जान कर हर कोई हैरान है।

विवेक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए अरमान मलिक अपनी दो शादियों का नाटक कर रहे हैं। विवेक ने कहा कि अरमान दुनिया को बेवकूफ बना रहे हैं। विवेक चौधरी ने बिना नाम लिए अरमान की दोनों शादियों पर सवाल उठाए। नेटिज़ेंस उनकी बातों से समझ गए कि वह अरमान की दो शादियों की ओर इशारा कर रहे हैं और इसने इंटरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया।

अरमान और विवेक के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब अरमान मलिक ने अपने एक व्लॉग में बताया कि विवेक चौधरी और उनकी पत्नी खुशी पंजाबन हाल ही में एक साथ वीडियो पोस्ट नहीं कर रहे हैं। अरमान ने विवेक और खुशी की शादीशुदा जिंदगी के बीच की परेशानियों की ओर भी इशारा किया। अब विवेक ने अरमान पर पलटवार किया है और उनसे अपनी दो शादियों के पीछे की सच्चाई का खुलासा करने को कहा है।