Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप कैसे बनें इंजीनियरिंग से पत्रकार, करोड़ों में करते है कमाई..

Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूब मनीष कश्यप (Manish Kashyap) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मनीष कश्यप को हाल ही में तमिलनाडु प्रकरण के बाद से देश के हर कोने के लोग पहचानने लगे। मनीष कश्यप (Manish Kashyap) तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में है। मनीष अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बिहार की समस्याओं को दिखाते थे। आज हम आपको मनीष कश्यप के बारे में विस्तार से बताएंगे। बताएंगे कि यह अपने चैनल से कितने पैसे कमाते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को बीते दिनों पुलिस तमिलनाडु ले गई। मनीष पर फिलहाल कई धाराएं लगाए गए हैं। यूट्यूब की बात करें तो 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब इनके चैनल को किया गया है। मनीष इंजीनियरिंग कर पत्रकारिता के क्षेत्र में आए। जिसके बाद आसपास की कमियों को दिखाते दिखाते कब 6 लाख लोगों तक पहुंच गए किसी को पता ही नहीं चला। मनीष का एक अलग अंदाज है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं तो कई लोग नापसंद भी।

पश्चिमी चंपारण जिले के एक छोटे से गांव डुमरी महानवा में जन्मे मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उनके पिता उदित कुमार तिवारी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। गांव में ही पढ़ाई करने के बाद मनीष आगे की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र चले गए। वर्ष 2016 में, उन्होंने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष नौकरी करने के बजाय अपने गांव लौट आया।

यूट्यूब के जरिए पत्रकारिता करने वाले मनीष कश्यप लाखों में कमाते हैं। हाल ही में मनीष कश्यप के खाते की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 42 लाख रुपए थे। मनीष के पास दिल्ली, पटना समेत कई शहरों में संपत्ति है। मनीष की कमाई मीडिया कंपनी और गूगल एडसेंस से होती है। इसके अलावा उनकी कमाई स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। मनीष अपने वीडियो, व्यूज और विज्ञापनों से 10 से 19.32 लाख रुपए कमाते हैं। तक की कमाई एक अनुमान के मुताबिक मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 63 लाख रुपए है।