Salman Khan की बहन कभी Akshay Kumar संग फरमाया था इश्क! बाद में विदेश में जाकर कर ली शादी…..

Ashwini Bhave: बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्री हैं जो 90 के दशक में जलवा बिखेरने के बाद भी आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक समय में लोगों के दिलों दिमाग पर राज करती थी। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री अश्विनी भावे की।

7 मई 1972 को जन्मी अश्विनी अब 50 साल की हो चुकी हैं। हालांकि, वह इस उम्र में भी कमाल की दिखती हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, अश्विनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अश्विनी की पहली फिल्म एक बड़ी हिट थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में साइन कीं। वर्ष 1993 में अश्विनी भावे ने फिल्म सैनिक में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ रोमांस कर खूब वाहवाही बटोरी थी।

साल 1998 में आई फिल्म ‘बंधन’ से अश्विनी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी की भूमिका निभाई थी। जबकि फिल्म में वह सलमान खान की बड़ी बहन थीं। कहा जाता है कि जब अश्विनी का करियर अपने चरम पर था तब वह अमेरिका चली गई थीं। इसी बीच उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपार्डीकर से शादी कर ली। दंपति की एक बेटी और एक बेटा है। शादी और बच्चे होने के बाद अश्विनी एक बार फिर बॉलीवुड में लौटीं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के 10 साल बाद अश्विनी साल 2017 में भारत लौटीं और उन्होंने फिल्म ध्यानी से वापसी की कोशिश की. हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अश्विनी भावे फिल्मों के अलावा 2020 में आई वेब सीरीज ‘द रायकर केस’ में भी नजर आई थीं। अब आपको बता दें कि शादी से पहले अमेरिका में बस चुकी अश्नवी अब भारत में रह रही हैं। कुछ समय पहले अश्विनी मराठी इंडियन आइडल में भी मेहमान बनकर गए थे।