Indian Railway : ज्यादा भाड़ा के बावजूद कुछ लोग फ्लाइट के बदले ट्रेन के 1AC में क्यों सफर पसंद करते हैं?

Indian Railways : भारतीय रेलवे एक आरामदायक साधन माना जाता है। ट्रेन में सफर करने का उद्देश्य आराम भी होता है। दरअसल अन्य साधन से आप यात्रा करते हैं तो आपको आराम नहीं मिल पात। वहीं ट्रेन में इसका भरपूर लाभ मिलता है। ट्रेन में सफर करने के लिए आपको कई श्रेणी मिलता है, जिनके अलग-अलग किराए होते हैं। इसमें सबसे अधिक किराया एसी फर्स्ट क्लास के लिए भुगतान करना पड़ता है। इसका किराया फ्लाइट के इकोनामिक क्लास के किराए से भी अधिक रहता है। क्या आपके मन में कभी ख्याल आया कि ऐसा क्यों तो आइए इसे विस्तार में समझते हैं।

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अब घर बैठे ही टिकट बुक कर लेते हैं। यह बेहद आरामदायक हो गया है। संसद में एक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक समित ने कहा कि बीते सालों से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से स्टेशन काउंटर के मुकाबले 3 गुणा अधिक टिकट बुक किया गया। आज के समय लोग काफी व्यस्थ रहने लगे हैं। ऐसे में स्टेशन जाकर टिकट लेना संभव नहीं हो पाता है। इसके लिए अब आईआरसीटीसी वेबसाइट से टिकट बुक करना काफी सहूलियत भरा है।

हम बात कर रहे थे एसी फर्स्ट क्लास कोच की। इस कोच से लोग शौक से सफर करते हैं। यह बेहद आरामदायक होता है। इसकी कीमत इकोनामिक क्लास फ्लाइट की कीमत के बराबर हो सकती है। लेकिन कई लोग ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। इसके पीछे का कारण आराम है। दरअसल ऐसी फर्स्ट क्लास के एक कंपार्ट में 2 सीट या 4 सीट उपलब्ध होते हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से बुक कर सकते हैं। यदि आप पति-पत्नी कहीं यात्रा पर निकले हैं तो आपके लिए दो सीट वाला कंपार्ट परफेक्ट रहेगा। एसी फर्स्ट कॉमपार्ट में दरवाजा दिया गया होता है, जिससे आपको बाहर से कोई भी डिस्टर्ब नहीं करेगा। आप आराम से सफर को एंजॉय कर सकेंगे।