Friday, July 26, 2024
India

जानें- कौन हैं मुख्य निर्वाचन आयुक्त के Rajiv Kumar? UP में जन्म लेकिन..बिहार से है गहरा नाता..

CEC Rajiv Kumar : देश में चुनाव आयोग द्वारा कराये जाते हैं। इन चुनावों की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त करते हैं। इस बार आप सभी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव की तारीख की घोषणा करते हुए देखा। इनका नाम राजीव कुमार है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बिहार कैडर के आईएएस रहे हैं।

बिहार-झारखंड से उनका गहरा रिश्ता है। आपको बता दें कि आईएएस के रूप में अपनी सेवा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 17 साल बिहार और झारखंड में बिताए हैं। उन्होंने कई ऐसे काम किये जिसके लिए बिहार-झारखंड के लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।

राजीव कुमार मूल रूप से 1984 बैच के बिहार कैडर के आईएएस हैं। वर्ष 2000 में नये राज्य के गठन के बाद उन्होंने झारखंड कैडर को चुना। 2000 में वे यहां कार्मिक विभाग में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग में निदेशक और 2000 से 2001 तक उद्योग विभाग में निदेशक के पद पर तैनात रहे। कई जिम्मेदारियां संभालीं। इसके बाद 2020 में अपनी सेवानिवृत्ति तक वह ज्यादातर समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे।

2008 से 2012 के बीच वह झारखंड भवन, नई दिल्ली में अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर और रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर भी तैनात रहे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वित्त सचिव के रूप में, उन्हें उनके बैंकिंग सुधारों के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को यूपी में हुआ था। वह सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर हैं। उनके पास बी.एससी., एलएलबी, पीजीडीएम आदि सहित कई शैक्षणिक डिग्रियां हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने 2017 और 2020 के बीच वित्त मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान शेल कंपनियों पर कार्रवाई शुरू की और तीन लाख से अधिक ऐसी कंपनियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए। राजीव कुमार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजीव कुमार 15 मई 2022 से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनका कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त होगा।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।