अगर Petrol Pump में हो धोखाधड़ी तो कहां करें शिकायत? ये रही पूरी जानकारी….

Petrol Pump : देश में अधिकतर लोगों के पास अपनी गाड़ियां और टू व्हीलर है और सभी लोग इनमे पेट्रोल और डीजल भी डलवाते है। कई बार जब हम कहीं जा रहे होते है तो हमारी गाड़ी का फ्यूल खत्म हो जाता है। इसके बाद हम गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरवाने जाते है।

जब हम गाड़ी में फ्यूल भरवा रहे होते है तो हमें कई बार ऐसा लगता है कि जितने रुपये का हमने ईंधन भरवाया है उतने का पेट्रोल या डीजल हमारी गाड़ी में नहीं भरा गया है।

ऐसे में कई बार लोगों को जानकारी नहीं होती है और वे इस गड़बड़ी की शिकायत नहीं कर पाते है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टोल फ्री नंबर देने जा रहे हैं, जहां पर आप विभिन्न कंपनी के पेट्रोल पंप पर चल रही गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के बाद तुरंत इन पर कार्रवाई की जाती है। आइये जानते है विस्तार से…..

HP Petrol Pump

अगर आप HP के पेट्रोल पंप पर गए हैं और वहां आपके साथ कुछ ऐसी गड़बड़ी हुई है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1800-2333-555 पर करनी होगी। यह टोल फ्री नंबर है और इस पर किसी तरह का चार्ज नहीं लगता है।

इंडियन ऑयल

अगर आप इंडियन ऑयल के किसी पेट्रोल पंप पर गए हैं और वहां पर आपको कुछ ऐसी गड़बड़ नजर आती है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको टोल फ्री नम्बर 1800-2333-555 पर कॉल करना होगा। आपके द्वारा शिकायत किए जाने के बाद इस मामले पर तुरंत ही कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा आप Ministry of Petroleum and Natural Gas की वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर विजिट करके भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप किसी भी पेट्रोल पंप की शिकायत करते हैं और वह मामले की जांच के दौरान दोषी पाया जाता है तो उस पेट्रोल पंप पर जुर्माना लगाया जाता है। अगर मामला गंभीर है तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।