जब ऐश्वर्या से प्यार कर विवेक ओबेरॉय ने लिया सलमान से पंगा, बाद में पॉलिटिशियन की बेटी से कर ली शादी..

डेस्क : बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कई फिल्मों में अपनी अभिनय का लोहा मनवाया है। देश में इनके लाख फैंस हैं। हालाकि विवेक काफी कम फिल्मों में दिखते हैं। साल 2000 में विवेक ने “कंपनी” फिल्म से डेब्यू किया। इस पहली फिल्म में विवेक को बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय की कहानी काफी चर्चित है। विवेक ने ऐश्वर्या के चलते सलमान खान से दुश्मनी मोल ले लिया था। तो आज जानेंगे कि कैसे सलमान और विवेक के बीच तकरार बढ़ी।

साल 2003 में फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ आया था। कहा जाता है कि उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि ऐश्वर्या तब सलमान की गर्लफ्रेंड थीं। ऐसे में सलमान विवेक से काफी खफा थे। कहा जाता है कि विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के चलते सलमान ने कई बार विवेक को फोन किया और ऐश्वर्या से दूर रहने की धमकी दी। बाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में विवेक ने कहा था कि ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते की वजह से ही सलमान उन्हें फोन कर धमका रहे हैं।

वैसे तो ऐश्वर्या के साथ विवेक का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला, लेकिन लंबे समय तक यह उन्हें कम महंगा पड़ा। इसके बाद विवेक ने कई प्लेटफॉर्म से सलमान खान के साथ मजाक भी किया था। हालांकि इन खबरों पर ऐश्वर्या ने कभी कुछ नहीं कहा। विवेक से अलग होने के बाद विवेक ने 29 अक्टूबर 2010 को कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी से शादी की। दोनों की शादी बेंगलुरु में हुई थी और रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।