शादी के 27 साल बाद भी पति से अलग जिंदगी जी रही Alka Yagnik, ट्रेन में हुई थी पहली मुलाकात, जानें –

Alka Yagnik: स्वर कोकिला अलका याग्निक अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों दिमाग पर राज करती हैं। अल्का याग्निक ने हजारों सुपर हिट गाने दिए हैं। इनकी आवाज में जो मधुरता है, लोगों को संगीत के प्रति प्रेम को बढ़ाता है। इन्हें बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

अल्का याग्निक की प्रेमी कहानी या पारिवारिक कहानी काफी अलग है। इन्होंने इस बात को चरितार्थ कर दिया है कि दूर रह कर भी प्यार किया जा सकता है। आज हम अल्का याग्निक की प्रेम कहानी को जानेंगे। स्वर की रानी अल्का याग्निक और उनके पति के बारे में जाएंगे। तो आइए जानते हैं।

अलका याग्निक ने साल 1989 में शिलॉन्ग के बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों करीब 2 साल पहले ही मिले थे। अलका और नीरज के परिवार में दोस्ती रही है। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे।

इसके बाद दोनों ने साल 1989 में शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद से ही दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। शादी की शुरुआत में नीरज ने मुंबई में अपना बिजनेस शुरू करने की भी कोशिश की थी। लेकिन नीरज का बिजनेस मुंबई में नहीं चला इसलिए उन्होंने शिलांग लौटने का फैसला किया। इसके बाद दोनों करीब 27 साल तक एक-दूसरे से अलग रहे। लेकिन दोनों के बीच काफी प्यार है।

छुट्टियों में दोनो रहते हैं साथ : अलका याज्ञनिक और नीरज कपूर लंबे समय से दूर रह रहे हैं। इसे लेकर दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। दोनों की एक बेटी भी है। नीरज और अलका साथ में छुट्टियां बिताते हैं। इसके अलावा नीरज शिलॉन्ग में अपना बिजनेस संभालते हैं। जबकि अलका मुंबई में गानों की वजह से रहती हैं। दोनों की शादी में भी तनावपूर्ण मोड़ आया था।

इस वजह से दोनों के बीच 3-4 साल तक अनबन चली। काफी खींचतान के बाद दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला भी कर लिया था। हालांकि, जल्द ही दोनों को एक-दूसरे के प्यार पर विश्वास हो गया और उन्होंने शादी को बरकरार रखने का फैसला किया। अब दोनों साथ में काफी खुश हैं