भारत के रईसों की संपत्ति बढ़ी, वहीं दुनिया के अमीरों की दौलत मात्र एक दिन में घटी

भारत बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, कॉर्पोरेट जगत भारत का बड़ा और बढ़ता हुआ सेक्टर है बड़ी बड़ी कंपनी के सीईओ आज करोड़ों में पैसे कमा रहे हैं एक नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रईसों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी गौतम और गौतम अदानी की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, जबकि दुनिया के अमीर लोगों की संपत्ति में गिरावट देखी गई और ऐसा महज एक दिन में हुआ है। दुनिया के टॉप रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स से लेकर वॉरेन बफे तक की संपत्ति पिछले 24 घंटों में घटी है। सबसे ज्यादा संपत्ति अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की घटी है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति कम हुई है। जबकि भारतीय उद्योगपतियों गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। इंडेक्स के अनुसार, 24 घंटों में टॉप-20 में शामिल 18 अमीरों की संपत्ति में गिरावट आई है। रिपोर्ट में घटी हुई संपत्ति का डाटा कुछ इस प्रकार है।

जेफ बेजोस: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति 1,63,909 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 139 अरब डॉलर है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट: LVMH के फाउंडर बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 92,000 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 192 अरब डॉलर है।

एलन मस्क: स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्का के को-फाउंडर एलन मस्क की संपत्ति 18,3502 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 180 अरब डॉलर है।

वॉरेन बफे: मशहूर बिजनेसमैन वॉरेन बफे की संपत्ति 18,102 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है।

बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की संपत्ति 8,266 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर है।