क्रिकेट जगत के सबसे खास जोड़ी है सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की, देखें- खूबसूरत तस्वीरें..

सुरेश रैना : मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा रहा। इनके खेल को पसंद करने वालों की देश में कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी सुरेश रैना काफी एक्टिव रहते हैं। ये एक बेहद शानदार लाइफस्टाइल जीने वाले क्रिकेटरों में शामिल है। इनकी पत्नी का नाम प्रियंका चौधरी है। इनके घर में पत्नी के अलावा 2 बच्चे भी हैं।

बच्चों की नाम की बात करें तो बेटी का नाम ग्रेसिया जो कि 6 साल की है वहीं बेटे का नाम रियो है, जो कि 2 साल का है। आज हम सुरेश रैना की लव स्टोरी के बारे में जानेंगे जो कि बेहद दिलचस्प है। तो आइए जानते हैं।सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ शादी की है। प्रियंका तेजपाल चौधरी की बेटी है।

बता दें कि तेजपाल चौधरी सुरेश रैना के पहले कोच रह चुके हैं। तेजपाल चौधरी सुरेश रैना के अलावा कई भारतीय क्रिकेटर को ट्रेनिंग दे चुके हैं। सुरेश रैना और तेजपाल चौधरी मुरादनगर में पड़ोसी थे। दोनों ही परिवार में काफी मेलजोल था।प्रियंका और सुरेश रैना एक दूसरे के पड़ोसी होने के चलते दोनों में काफी अच्छी जान पहचान थी। लेकिन बड़े होने पर दोनों बिछड़ गए।

सुरेश टीम इंडिया के लिए खेलने लगे तो वहीं प्रियंका नीदरलैंड में बैंकिंग सेक्टर में जॉब करने में व्यस्त हो गई। इसी बीच दोनों के बीच संपर्क हुआ और फिर फोन से होने वाली बातचीत शादी तक पहुंच गई।इसके बाद सुरेश और प्रियंका ने 3 अप्रैल 2015 को शादी रचा ली। अब दोनों दो बच्चे के माता-पिता हैं। एक कहावत रैना और प्रियंका पर बिल्कुल सटीक बैठता है कि जिसके साथ जोड़ी बनी हो शादी उसी के साथ होती है। रैना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ बचपन से जानने वाले बीच में बिछड़े फिर दोनों ने एक दूसरे से संपर्क किया और शादी हो गई।