Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Congress Rally Controversy: रामलीला मैदान में लगे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे; BJP का पलटवार -कांग्रेस का होगा औरंगजेब जैसा अंत
    India

    Congress Rally Controversy: रामलीला मैदान में लगे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे; BJP का पलटवार -कांग्रेस का होगा औरंगजेब जैसा अंत

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 15, 2025 10:10 amUpdated:December 15, 2025 10:13 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Congress Rally Controversy
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Congress Rally Controversy : बीते रविवार दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली हुई. यह कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली थी जो अब लेटेस्ट सियासी बवाल का केंद्र बन गई है. रैली में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे जोर-शोर से लगाए. इस नारे से पूर सियासी माहौल गर्मा गया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया जिसके बाद बीजेपी ने भी इसे आड़े हाथों लिया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे हिंसा की मानसिकता करार दिया.

    बीजेपी का सीधा हमला

    बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस नारेबाजी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर अपने असली चरित्र पर उतर आई है. सुधांशु त्रिवेदी ने साफ कहा कि उनके शब्दों में यह मोदी जी की मौत की कामना है. कांग्रेस की माओवादी सोच अब छिपी नहीं रही है. जो पार्टी कब्र की बात कर रही है वो जल्द ही दफन हो जाएगी.

    बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह मुलग साम्राज्य की छठी पीढ़ी में पतन आया है अब वैसा ही कांग्रेस का भी हाल होगा. सांसद ने द लास्ट मुगल का जिक्र करते हुए कहा कि मुगल में बाबर से लेकर 6 शासक आए और उसके बाद साम्राज्य खत्म हो गया. इसी तर्ज पर नेहरु परिवार की छह पीढ़ियों का शासन रहा है- मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी औऱ अब राहुल गांधी. छह पीढ़ी के बाद कांग्रेस का भी यही हाल होगा.

    जयपुर की नेता पर आरोप

    इस विवाद में जयपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू लता मीणा का नाम सामने आया है. आरोप है कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे उन्हीं के नेतृत्व में लगाए गए. इस विवाद पर सफाई देते हुए नेत्री ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि जनता के गुस्से की अभिव्यकित थी. इसका कारण उन्होंने वोट में धांधली होना बताया और कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है. बीजेपी का कहना है कि कब्र जैसे शब्दों का उपयोग कांग्रेस की हिंसक सोच को उजागर करता है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मुद्दों पर बहस छोड़कर अब गाली-गलौज और धमकी की राजनीति पर उतर गई है.

    वोट चोर गद्दी छोड़ रैली

    कांग्रेस की इस मुद्दे पर रैली और प्रदर्शन कई दिनों से प्लान्ड था. राहुल गांधी ने लगातार प्रेस कॉफ्रेंस कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर 7 अगस्त, 18 सितंबर और 4 नवंबर को पीसी भी की थी और चुनाव आयोग को सरकार की B team भी कहा था. रैली में मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मंच से बेहद आक्रामक बयान भी दिए थे.

    राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी का कांफिडेंस खत्म हो गया है और अमित शाह के हाथ कांपते हैं. उन्हें पता है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है. प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो कुछ कांग्रेस ने सालों में बनाया, बीजेपी ने सब बिखेर दिया है. जनता का भरोसा मोदी-शाह से उठ चुका है. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेहद भावनात्मक बयान देते हुए कहा कि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन था, लेकिन देश के लिए लड़ाई छोड़कर नहीं जा सकता. अगर पीछे हटे तो मर जाएगें.

    Congress Rally Congress Rally Controversy Ramlila Maidan
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar News : बिहार में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री हो सकती है महंगी, जेब पर पड़ेगा इतना असर…
    Next Article IPL Auction 2026: क्या टूटेगा ऋषभ पंत का 27 करोड़ वाला रिकॉर्ड? KKR-CSK के पास सबसे बड़ा पर्स
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए

    December 31, 2025 9:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 10:35 am

    Barauni Refinery : बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत मजदूरों ने ठेकेदारों और कंपनी प्रबंधन के कथित…

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.