Friday, July 26, 2024
India

Manoj Tiwari : देखिए, मनोज तिवारी का बिहार वाला शानदार घर, तस्वीरें देख याद आ जाएगा गांव….

Manoj Tiwari: भोजपुरी फिल्म के अभिनेता मनोज तिवारी आज कामयाबी के शिखर पर हैं। गायकी और सिनेमा से करियर की शुरुआत करने वाले मनोज तिवारी आज एक बड़े नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए कई सारे फिल्मों में काम किया। इनके द्वारा गाए गाने आज भी लोगों के बीच काफी हिट है। मनोज तिवारी जमीन से जुड़े अभिनेता और नेता माने जाते हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। मनोज को जब भी दिल्ली में अच्छा नहीं लगता तो वे जन्मभूमि गांव चले जाते हैं।

मनोज तिवारी बिहार के अटरवलिया गांव के निवासी हैं। इनका जन्म इसी गांव में हुआ था। इन्हें अपने गांव से काफी लगाव है। यह साल में एक बार अपने गांव जरूर जाते हैं। यहां की मिट्टी यहां का वातावरण में रहने में इन्हें काफी आनंद महसूस होता है। मनोज तिवारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गांव की तस्वीर भी साझा करते हैं। जिसे देखकर हर किसी को अपने गांव की याद आ जाती है और लोग अपनी यादों में डूब जाते हैं।

मनोज तिवारी ने अपने गांव में एक दो मंजिला घर बनवा रखा है। जिसमें वे गांव जाने पर रहते हैं। उनका कहना है कि शहर के आलीशान घर से ज्यादा उन्हें गांव के इस घर में रहने में ज्यादा अच्छा लगता है। जब भी गांव जाते हैं तो वहां के लोगों के बीच काफी घुल मिल मिलकर रहते हैं। इन्हें काफी प्यार और स्नेह मिलता है। हर कोई इनका आदर सत्कार करना चाहता है। मनोज तिवारी ने अपने गांव समाज का काफी नाम रोशन किया है। अब दिल्ली की राजनीति में व्यस्त हैं लेकिन इस व्यस्तता से भी कुछ समय चुरा कर गांव की ओर रुख कर लेते हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।