कल्लू ने तोड़ा Emraan Hashmi का Kiss करने का रिकॉर्ड, 1 फिल्म में 300 से ज्यादा ‘किस’ किए, जानिए –

कल्लू : भोजपुरी फिल्म के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू अपने गायकी और एक्टिंग से लोगों के दिलो-दिमाग पर आज करते हैं कल्लू कम उम्र से ही भोजपुरी गीत गाने लगे। इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वहीं अब भोजपुरी सिनेमा में एक रिकॉर्ड भी सेट कर दिया है। इस रिकॉर्ड को सेट करने के बाद लोग इन्हें इमरान हाशमी भी कहने लगे हैं। आइए जानते हैं क्या है माजरा।

अरविंद अकेला कल्लू एक रोमांटिक हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ में सीरियल किसर का रोल निभाया। इस फिल्म में इन्होंने अभिनेत्री ऋतु सिंह के साथ 304 बार किसिंग सीन किया। इसके बाद से ही लोग इन्हें भोजपुरी सिनेमा का इमरान हाशमी कहने लगे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। कल्लू की अधिकांश फिल्में रोमांटिक होती हैं।

अरविंद अकेला कल्लू की हाल ही में शिवानी पांडे से शादी हुई है। लेकिन अभिनेता अपनी पत्नी के साथ ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करते हैं। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं। अरविंद अकेला कल्लू शादी के बाद गोवा गए हुए थे लेकिन अभिनेता ने केवल अपने हनीमून की तस्वीरें ही साझा कीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कौन अपना कौन पराया’ से फर्स्ट लुक शेयर किया है।