अनोखे भक्त! कड़ाके की ठंड में साइकिल से 1100KM का सफर कर अयोध्या जा रहा राम भक्त..

अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। देशवासियों के अंदर इस बड़े दिन के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास दिन के लिए हर कोई अपनी खुशी व्यक्त करता दिखाई दे रहा है। हजारों राम भक्त इस खास दिन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

ऐसा लग रहा है मानो पूरा देश है राम भक्ति में डूब गया है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक ऐसे भक्त के बारे में बताएंगे जो इस कड़ाके की ठंड में साइकिल से अयोध्या (Ayodhya) के लिए रवाना हो गया हैं। 22 जनवरी के कार्यक्रम में यह भक्त अपनी साइकिल से अयोध्या पहुंचेगा। आपको सुनकर आश्चर्य होगा की साइकिल से वह 100 या 200 किलोमीटर की दूरी नहीं बल्कि 1100 किलोमीटर का सफर तय करके अयोध्या पहुंचेंगे।

1100 किलोमीटर की दूरी तय कर यह भक्त पहुंचेगा अयोध्या

प्रभु श्री राम के इस परम भक्त का नाम मनोज कुमार सिंह है। मनोज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपूरी के रहने वाले हैं। मनोज अहमदाबाद के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मगर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए वह अपने घर आए हैं। अब वह अपनी साइकिल से अयोध्या (Ayodhya) के लिए रवाना हो गए हैं।

बागेश्वर धाम से पहुंचेंगे अयोध्या

आपको बता दें कि मनोज कुमार सिंह सबसे पहले बागेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां से वह अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अपने साइकिल से वे लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय कर श्री राम की नगरी पहुंचेंगे। मनोज कुमार सिंह अपने घर से साइकिल से रवाना हुए हैं फिलहाल वह औरैया जिले पहुंचे हैं। जहां पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया है। मनोज कुमार सिंह ने अपने साइकिल पर तिरंगा और राम मंदिर का झंडा लगाया है। उन्होंने अपनी साइकिल पर हनुमान ध्वज भी लगाया है। अपनी इस यात्रा को लेकर मनोज कुमार काफी ज्यादा खुश हैं।