खुशखबरी! अब बेटियों को स्कूल-कॉलेज जाने का किराया मिलेगा, कृषि विषय पढ़ने पर पढ़ने पर सालाना 25 हजार

लड़कियों के उत्थान के लिए सरकारें तत्पर नजर आती है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, सब अपने अपने तरफ से लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए अलग अलग योजनाएं चलाती है। अशोक गहलोत की राजस्थान सरकार ने भी राज्य की लड़कियों के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम लॉन्च की है।

क्या है ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम?

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम लॉन्च की। इस स्कीम के तहत राज्य सरकार स्कूल जाने वाली लड़कियों को किराए का रुपया देगा। साथ ही साथ कृषि की पढ़ाई करने वाली लड़कियों को 25 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिलेगा।

राजस्थान सरकार के मुताबिक, राज्य में स्कूल जाने वाली लड़कियों के खाते में डेली के हिसाब से किराए के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के तहत 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर की यात्रा कर पढ़ाई करने वाली लड़कियों को 20 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा। इस स्कीम का लाभ उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत लड़कियों को भी मिलेगा।

कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि विषय पढ़ने पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत 12वीं यानी कि इंटर में कृषि विषय पढ़ने पर छात्राओं को 15 हजार रूपए और स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएशन में कृषि विषय चुनने पर 25 हजार सालाना प्रोत्साहन राशि सरकार के तरफ से दिया जाएगा। अगर कोई लड़की कृषि विषय से पीएचडी करती है तो सरकार उसे 40 हजार रूपए सालाना देगी।