विद्यार्थी हो तो ऐसा! इस शख्स ने अपने कॉलेज को दान की ₹315 की संपत्ति, जानिए कौन हैं Nandan Nilekani

Nandan Nilekani : चाहे वह शिक्षक हो या शिक्षण संस्थान, सभी की ख्वाहिश होती है उसके विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता की गगनचुंबी उड़ान भरे। और विद्यार्थी के सफलता पर शिक्षकों या शिक्षण संस्थान भी खूब गर्व करते हैं। लेकिन इस बार 1 विद्यार्थी ने ऐसा किया है जिससे शिक्षण संस्थान सहित पूरा देश गर्व कर रहा है।

दरअसल नंदन नीलेकणी (Nandan Nilekani) नाम के विद्यार्थी ने अपने कॉलेज के 50 साल पूरे होने पर 315 सौ करोड़ रुपए दान में दे दिया। आप जानना चाहते हैं कौन है वह विद्यार्थी?

नंदन नीलेकणी (Nandan Nilekani) IIT Bombay के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट की पढ़ाई आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से की है।उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (electrical engineering) से स्नातक (graduates) करने के लिए 1973 में कॉलेज में दाखिला लिया था।

नंदन नीलेकणी द्वारा दिया गया योगदान किसी भी पूर्व-छात्र के द्वारा दिए गए दान में सबसे ज्यादा है। इस मौके पर इंफोसिस के को फाउंडर (infosys co-founder) तथा कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी नंदन नीलेकणी (Nandan Nilekani) ने कहा आज मैं जो कुछ भी हूं वह आईआईटी मुंबई (IIT Bombay) के कारण ही हूं।

यह कॉलेज मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कॉलेज ने मेरे जीवन की आधारशिला रखी, नींव रखा और मेरे विद्यार्थी जीवन को आकार करने में मदद की।

उन्होंने यह सहयोग आर्थिक योगदान से ऊपर है। यह योगदान उस कॉलेज के प्रति आभार है जिसने मुझे मेरे जीवन को आकार दिया तथा उन विद्यार्थियों के लिए प्रतिबद्धता है जो कल इस देश के लिए काफी कुछ करेंगे एवं इस देश को नया आकार देंगे।

इससे पहले भी इंफोसिस (Infosys) के को- फाउंडर ने कॉलेज को ₹85 करोड़ रुपए दान में दिए थे। बताया जा रहा है कि उस रकम से कॉलेज में हॉस्टल के निर्माण हुआ था। यह जानकारी कॉलेज प्रशासन ने दी। इस तरह से पूरा मिला दे तो इंफोसिस के को-फाउंडर ने कॉलेज को ₹400 करोड़ का वित्तीय सहायता किया है।