आ गया एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी चलाने का नया नियम – जान ले वरना कटेगा ₹2000 रुपए का चालान..

न्यूज़ डेस्क : यदि आप एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब एक्सप्रेसवे से गुजरने से पहले इन बातों को जान लेना आवश्यक होगा, ताकि आपको 2000 रूपये का जुर्माना ना देना पड़े। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस वे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ऊपर गाड़ी चलाने पर 2000 रूपये का जुर्माना देना होगा। यह नियम सड़क हादसों को रोकने के लिए लाया गया है। इस नियम को 15 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की स्पीड पर निगाह रखने के लिए कैमरे लगा दिए गए हैं।

यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पीड लिमिट के नए नियम 2 महीने तक लागू रहेंगे। इन नियमों के लागू होने के बाद आगरा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली ट्रेनों की स्पीड कम हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे से रोजाना औसतन 30 हजार वाहन गुजरते हैं। सर्दी के मौसम में दृश्यता कम हो जाती है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो जाती है। इसका सीधा असर एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही पर पड़ता है।

एक्स्प्रेस वे पर कारों की मौजूदा तय स्पीड

अभी यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। जबकि भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। सर्दी के मौसम में सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। इसके पीछे की वजह कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि नई स्पीड लिमिट व्यवस्था 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। स्पीड लिमिट से ज्यादा चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों का चालान किया जाएगा।