Friday, July 26, 2024
India

Bihar की बेटी Neena Singh बनीं CISF में पहली महिला DG, पढ़िए- IPS की सक्सेस स्टोरी….

Neena Singh : नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की प्रमुख बनी है। 54 साल की नीना (Neena Singh) इस पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। साल 1959 में सीआईएफ का गठन किया गया था और तब से पुरुष अधिकारी नहीं प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभाली है।

मगर अब नीना सिंह (Neena Singh) ने सीआईएसएफ की प्रमुख बनाकर नया इतिहास रच दिया। नीना साल 2021 में CISF से जुड़ीं। आपको बता दें कि नीना इस साल 31 जुलाई को रिटायर होने वाली हैं। और तब तक वह सीआईएसएफ के डीजी पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

नीना सिंह के बारे में

नीना सिंह के बारे में बता दें कि वह राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। वह इससे पहले CISF के ADG पद पर रह चुकी हैं। नीना सिंह बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा पटना के विमेंस कॉलेज से पूरी की है। पटना विमेंस कॉलेज के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है।

राजस्थान पुलिस में बनी पहली महीला डीजी

नीना सिंह राजस्थान पुलिस में डीजी पद पाने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। इतना ही नहीं साल 2000 में वह राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के पद पर भी रहीं। नीना सिंह ने सीआईएसएफ के डीजी पद की जिम्मेदारी संभाल नया इतिहास रच दिया।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।