Eid पार्टी में पहुंची M.S Dhoni की पत्नी और बेटी, सलमान ने दिया था न्योता, देखें- खूबसूरत तस्वीरें

M.S Dhoni : सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी बॉलीवुड अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के साथ शानदार चली। इसी बीच इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी इनवाइट किया गया था। आईपीएल में व्यस्त होने के कारण धोनी पार्टी में शामिल नहीं हो सके। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) अपनी बेटी के साथ पहुंचीं।

पार्टी में साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। पार्टी के बाद साक्षी सिंह धोनी और जीवा की मां बेटी दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान साक्षी और जीवा इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। साक्षी धोनी भी पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। पार्टी में साक्षी धोनी ने पीले रंग का हेवी सूट पहन कर आई थी, जिसमे वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

वहीं क्रिकेटर धोनी की बेटी जब लंबे समय बाद किसी पार्टी में नजर आईं तो पैप्स ने भी जमकर उनकी तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस दौरान जीवा की क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया। लंबे समय बाद साक्षी और जीवा को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस दौरान धोनी की पत्नी ने कैमरे के लिए पोज नहीं दिया, लेकिन साक्षी ने तस्वीरों की तरफ हाथ हिलाया।