बेगूसराय में 28 अप्रैल से मिलेगी FM की सेवा, PM Modi करेंगे उद्घाटन..

FM radio stations in Bihar : देश में संसार और मनोजन के लिए एफएम लोगों के बीच खूब सुना जाता है। अब बिहार के बेगूसराय समेत कटिहार, जमुई, बांका, लखीसराय, बक्सर, शेखपुरा, नवादा और सिकंदरा के लोग भी FM का आनंद ले सकेंगे। इन शहरों में एफएम ट्रांसमीटर FM Transmitter लगा दिया गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi इन सभी ट्रांसमीटर का उद्घाटन 28 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। 28 अप्रैल के बाद लोग को सुबह के 6:00 बजे से रात के 11:00 बजे तक एफएम सुन सकेंगे। खास बात यह है कि लोग विविध भारती Vividh Bharti के साथ-साथ अपने स्थानीय भाषाओं में भी कार्यक्रमों को सुन पाएंगे।

FM के आने से लोगों में खासा उत्साह है। अब लोग अपनी मातृभाषा में भी कार्यक्रम सुन सकेंगे। एसएम सर्विस 100.1 मेगाहर्ट्ज 100.1 mhz पर सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। फिलहाल श्रोताओं को विविध भारती की सेवा मिलेगी। इसके तहत गानों के बीच-बीच में घंटे की खबर प्रसारित की जाएगी। इसके बाद दरभंगा रेडियो स्टेशन से जुड़कर क्षेत्रीय भाषा मैथिली में भी एफएम सेवा का प्रसारण किया जाएगा। मालूम हो कि बेगूसराय दूरदर्शन केंद्र 31 दिसंबर 2021 को बंद कर दिया गया था।

प्रसारण केंद्र बेगूसराय के प्रभारी तकनीशियन नीरज कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बेगूसराय में प्रसार भारती के बंद पड़े दूरदर्शन केंद्र में इसकी शुरुआत की जा रही है। आगे के प्रसारण के लिए रिले रूम में 108 WAD का सर्वर रूम बनाया गया है। इसके तहत एक दिसंबर से शहर के चारों दिशाओं में 10 किलोमीटर के दायरे में एफएम का ट्रायल प्रसारण किया जा रहा है। 1 दिसंबर 2022 से FM प्रसारण सेवा का काम शुरू किया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है।