Saturday, July 27, 2024
India

M.S Dhoni : खेत में ट्रेक्टर से जुताई करते दिखे माही, बोले- “कुछ नया सीखकर अच्छा लगा..

M.S Dhoni : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी खेत में काम करते हुए नजर आ रहे हैं l धोनी अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे हैं। धोनी का खुद से ट्रैक्टर चलाकर खेतों में काम करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि शुरू से ही धोनी जमीन से जुड़े खिलाड़ी रहे हैं। तो आइए वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी खुद ट्रैक्टर चलाकर पूरे खेत को जोतते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ नया सीखना अच्छा लगा लेकिन काम को पूरा करने में काफी समय लगा।’ धोनी के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर कम बैक : धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। लंबे समय बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है। इससे पहले उन्होंने 8 जनवरी, 2021 को एक वीडियो शेयर किया था, वह भी अपने फार्महाउस से।

IPL मे दिखाएंगे जलवा : गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 538 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.96 की औसत से कुल 21834 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 16 शतक और 108 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि वह आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। 2023 में खेले जाने वाले आईपीएल में धोनी एक बार फिर मैदान में उतरेंगे।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।