कभी एक कमरे में रहने वाले M.S Dhoni आज है 5-Star बांग्ला के मालिक, देखिए- खूबसूरत तस्वीर..

M.S Dhoni : महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक गिने जाते हैं. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप और वनडे के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट भी अपने नाम किया. महेन्द्र सिंह धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रांची स्थित अपने आलीशान बंगले में रॉयल लाइफ भी जी रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान का यह बंगला 7 एकड़ की जमीन में फैला है.

महेन्द्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने आलीशान बंग्ले में पूरी फैमली के साथ रहते हैं. जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा शामिल है. महेन्द्र सिंह धोनी के बंग्ले में स्विमिंग पूल समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं भी हैं. वहीं, स्विमिंग पूल के अलावा इस बंगले में एक शानदार पार्क भी है

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी लगातार सोशल मीडिया पर अपने बंग्ले की फोटो शेयर करती रहती हैं. पिछले दिनों भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के MS धोनी के बंग्ले स्थित स्विमिंग पूल में नहाने का फोटो खूब वायरल भी हुआ था