M.S Dhoni बने दुनिया के नंबर- 1 विकेटकीपर….

M.S Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। धोनी (MS Dhoni) बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लाखों लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करते हैं। अब आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 बार शानदार स्टंपिंग, कैच और रन आउट के जरिए बल्लेबाजों को आउट किया।

इसका एक नजारा आईपीएल 2023 के 29वें मैच में देखने को मिला। धोनी विकेटकीपिंग के दौरान विकेट के पीछे फुर्तीले नजर आए। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का 14वां ओवर कमाल का रहा। इस ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल आउट होने से बचे। रवींद्र जडेजा इस दौरान हेनरिक क्लासेन से टकरा गए और इस तरह मयंक का कैच छूट गया, लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक ने आगे बढ़कर रवींद्र जडेजा की गेंद पर शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन धोनी ने गेंद को पकड़कर स्टंप कर दिया।

धोनी ने मयंक को स्टंप आउट कर आईपीएल (IPL 2023) में इतिहास रच दिया। अपना 240वां मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में विकेट के पीछे से कमाल की स्टंपिंग करते हुए किसी बल्लेबाज को 200 बार आउट करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में धोनी सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं, जिन्होंने कुल 208 कैच पकड़े हैं।