Saturday, July 27, 2024
India

समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा Bridge- महज 20 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें-

MTHL : लगभग 21.8 किलोमीटर लंबे बने हुए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर चलने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। लेकिन ये सिर्फ अभी कारों के लिए वन-वे शुरू किया गया है। इस पर एक साइड का टोल टैक्स 250 रुपये तय किया गया है।

अगर इस पर आने और जाने के लिए अलग-अलग टोल दिया जाएगा तो ₹500 होगा। लेकिन अगर आप अप-डाउन के लिए एक साथ टोल भरते हैं तो यह टैक्स केवल 375 रुपये होगा। रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि 1 दिन में इस पुल से करीब 70,000 गाड़ियां गुजरेगी। अगर 70,000 गाड़ियां एक ही साइड से पुल पर गुजरती है तो रोजाना ये पुल 1.75 करोड़ रुपये कमाएगा।

आपको बता दे कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को भारत में समुद्र पर बने सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद ही आम लोगों के लिए यह पुल खोला जाएगा। दुनिया में मौजूद यह दसवां ऐसा पुल होगा। वर्तमान में मौजूद देश में सबसे लंबे समुद्र पुल बांद्रा-वर्ली सी लिंक के मुकाबले यह करीब 4 गुना लंबा है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि अब अटल सेतु से पनवेल और साउथ मुंबई के बीच की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो जाएगी। अब नवी मुंबई से साउथ मुंबई तक 35 मिनट में पहुंच जाएंगे, वर्तमान में इसमें दो घंटे लग जाते हैं। अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार MTHL प्रत्येक यात्रा पर 500 रुपये का फ्यूल बचाकर देगा।

रोजाना अप-डाउन वालों के लिए 375 रुपये

कर से अगर कोई गुजरता है तो टोल टैक्स के रूप में उसे ₹250 देने होंगे और यह है निर्णय महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्तमान टोल कलेक्शन के नियमों के अनुसार लगाया गया है। लगभग 22 किलोमीटर लंबा ये समुद्री पुल रायगढ़ जिले के पनवेल से लेकर साउथ मुंबई के सवेरी तक है। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा है कि जो लोग रोज MTHL पर गाड़ी चलाते है या फिर इसी रास्ते से आने-जाने का काम रोजाना करते है उनके लिए केवल 375 रुपये टोल टैक्स होगा।

AI तकनीक से हर समय रहेगी नजर

बता दें कि 6 लेन का अटल सेतु सी-ब्रिज 17,843 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। लगभग 22 किलोमीटर के ब्रिज का 16.50 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह समुद्र के ऊपर होगा। MTHL से रोजाना 70,000 वाहन गुजरने की उम्मीद है। यहां पर अधिकतम 100 किमी की स्पीड रहेगी। जबकि इस हाईवे पर हर समय AI की मदद से नजर रखी जाएगी। अगर किसी वाहन में गड़बड़ी या ब्रेक डाउन आता है तो AI आधारित कैमरे तुरंत इसका पता लगाकर सूचना कंट्रोल रूम को देंगे।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।