2 महीने पहले हो गया था Malaika-Arjun का ब्रेकअप! शादी बनी अलग होने की वजह….

Maliaka Arjun Breakup : बी-टाउन के हॉटेस्ट कपल माने जाने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बी-टाउन के गलियारों से यह खबर आ रही है कि मलाइका और अर्जुन ने 2 महीने पहले ब्रेकअप कर लिया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं पूरी रिपोर्ट।

2 महीने पहले अलग हो चुके हैं मलाइका और अर्जुन?

अपने पति अरबाज खान के साथ तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आई। अर्जुन-मलाइका को बी-टाउन का हॉटेस्ट कपल माना जाता है। मलाइका और अर्जुन को साथ वेकेशन पर भी जाते हुए देखा जाता है। वे दोनों लगभग 5 साल से एक दूसरे के साथ हैं। हालांकि मलाइका अर्जुन को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हुई हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। जिस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जाता था। मगर मलाइका और अर्जुन दुनिया की परवाह किए बिना एक दूसरे का साथ निभाते आ रहे थे। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक मलाइका और अर्जुन ने दो महीने पहले अपने रास्ते अलग कर लिए थे। लेकिन अब उनके बीच दोबारा सब कुछ ठीक होने की कगार पर है।

मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप?

इससे पहले भी मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबर आती रहती थी। हालांकि वे दोनों इन खबरों को सिरे से खारिज करते आए हैं। अब एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबर बी टाउन के कलियारों में गूंज रही है।

ऐसी खबर आ रही है कि मलाइका और अर्जुन ने दो महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि वे दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह पाए। और दोबारा अपने रिश्ते में सुधार करने के बारे में सोच रहे हैं। खबर आ रही थी कि मलाइका और अर्जुन के बीच की दूरियां काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में सोचा।

खबरों की माने तो वे दोनों अलग भी हो गए थे। मगर अलग रहने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हालांकि उन दोनों ने अब तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। यदि सचमुच मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया था और दोबारा वे दोनों साथ आ गए हैं तो यह उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

मलाइका के एक्स हसबैंड ने की दुसरी शादी

अरबाज खान के साथ तलाक लेने के बाद मालिका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आ गई। वहीं अरबाज खान ने शादी को दूसरा मौका देते हुए दुबारा 24 दिसंबर 2023 को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी रचा ली है। उनकी शादी में उनके कुछ क्लोज फ्रेंड और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इतनी गुपचुप तरीके से शादी कर अरबाज ने अपने फैंस को हैरान कर दिया।