Saturday, July 27, 2024
India

KBC में जीते 1 करोड़..पिता को दिया, कड़ी मेहनत कर कमांडेंट बन कर रहे देश की सेवा…..

KBC Winner Sanoj Raj Success Story : KBC टेलीविजन का एक लोकप्रिय रियलिटी शो है। अब तक इस शो के 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए जिन्होंने अपने ज्ञान से लोगों को हैरान कर दिया। लोग आज तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं। इन्हीं कंटेस्टेंट में से एक है बिहार के सनोज राज (Sanoj Raj)। बिहार के सनोज ने KBC के 11वें सीजन में एक करोड़ रुपए जीते थे।

सनोज इस सीजन के पहले करोड़पति बने थे। सनोज राज (Sanoj Raj) के जवाब देने की कुशलता को देखकर हर कोई हैरान था। उन्होंने 15 सवाल के सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त की थी। जहानाबाद के सनोज ने हॉट सीट पर बैठ अपने अविश्वसनीय खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जीता एक करोड़ रूपए

5000 रूपए से खेल की शुरुआत करने वाले सनोज 15वें सवाल तक पहुंचे और उन्होंने एक करोड़ रुपए की धनराशि जीती। हालांकि 16वें प्रश्न का जवाब देने के बजाय उन्होंने क्विट करने का निर्णय लिया। सनोज को KBC के कंटेस्टेंट के तौर पर आपने करीब 5 साल पहले देखा था।

लेकिन क्या आपको पता है कि अब सनोज राज (Sanoj Raj) कहां हैं और क्या कर रहे हैं। यदि आपको उनके बारे में जानने की दिलचस्पी है तो इस आर्टिकल को आप अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अभी सनोज राज कहां है और क्या कर रहे हैं।

अब क्या कर रहे हैं सनोज राज

करीब 5 साल के बाद अब सनोज की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। सनोज का सपना आईएएस ऑफिसर बनने का था। KBC में जीते एक करोड़ रुपए की राशि उन्होंने अपने पिता को दे दी। और खुद संघर्ष के पथ पर चल दिए। आईएएस बनने का सपना साथ लिए हुए दिल्ली आ गए। उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा। हालांकि वे आईएएस ऑफिसर नहीं बन पाए मगर अब असिस्टेंट कमांडेंट हैं।

सनोज राज भले ही आज आईएएस ऑफिसर (IAS officer) नहीं बन पाए हो। लेकिन उन्होंने यूपीएससी के द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की। और अर्ध सैनिक बलों (SSB) में अफसर बन गए। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उनकी पोस्टिंग मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई। साल 2019 में वे KBC के 11वें सीजन के पहले करोड़पति बने। वहीं साल 2020 में अपने पहले प्रयास में वे असिस्टेंट कमांडेंट बने।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।